फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Turned disloyal lover, Leela marriage

बेवफा निकला आशिक, रचाई शादी

Sun, 13 Jul 2014 12:39 AM IST
सोनीपत, अमरउजाला ब्यूरो
सोनीपत, अमरउजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Jul 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 एक तलाकशुदा महिला ने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ-साथ शादी का झांसा देकर सुभाष चौक निवासी एक युवक पर उसके साथ लगातार चार वर्ष तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया। उसने यह भी आरोप लगाया है कि युवक ने अब किसी अन्य लड़की से शादी कर ली।

पीड़िता का कहना है कि मामले की शिकायत उसने एक माह पहले लघु सचिवालय पर पहुंचकर डीएसपी को दी। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर उसने भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के सदस्यों के साथ मिलकर पुलिस पर  कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

 जानकारी के अनुसार सोनीपत निवासी एक महिला ने शनिवार को भविमो के अध्यक्ष विमल किशोर के कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान युवक पर आरोप लगाए है। उसका आरोप है कि सुभाष चौक निवासी दिल्ली पुलिस में कार्यरत एक युवक का उनके घर पर आना जाना था। उसकी शादी नरेला में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पति से अनबन के बाद वह वापस अपने मायके आ गई। महिला का कहना है कि तलाक के बाद उसका सामान उठाकर लाने और अन्य कार्यों में युवक ने उसकी मदद की थी। जिससे उसके प्रति उसकी सहानुभूति हो गई। बाद में युवक ने उससे घनिष्ठ संबंध बना दिया। करीब चार वर्ष पहले युवक ने उसे शादी करने का झांसा देकर उसके  साथ दुष्कर्म किया। ज्यादातर समय उनके घर पर ही रहा है।

 पहले तो उसने युवक से शादी करने की बात कही तो वह पहले अपनी बहन की शादी होने की बात कहता रहा। इस तरह करीब दो वर्ष पहले जब उसकी बहन की शादी होने के बाद उस पर शादी करने का दबाव बनाया। इसी बीच युवक का भाई एक अपराधिक मामलों में पकड़ा गया। जिसके बाहर आने का बहाना बनाकर युवक उसके साथ टाल मटोल करने लगा और बाद में उसे पता चल कि उसने किसी लड़की से शादी रचा ली है।


जिस पर मामले की शिकायत गत 10 जून को महिला थाना और डीएसपी पूजा डाबला को दी। एक माह बीतने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस अब युवक के खुद भी पुलिस में होने के कारण उससे मामला सुलझाने का मन बना रही है। लेकिन महिला दोषियों को सजा दिलवाने का मन बना चुकी है। मोर्चा के अध्यक्ष विमल किशोर ने कहा कि किसी के अन्याय नहीं होना चाहिए। पुलिस को चाहिए कि तुरंत मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच करें। जिससे दोषी के खिलाफ कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed