फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tuesday was the hottest day of the season

Sonipat News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार

Tue, 28 May 2024 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 May 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Tuesday was the hottest day of the season
फोटो 19- सोनीपत में भीषण गर्मी में जिला नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
साेनीपत। नौतपा की शुरुआत के बाद से ही तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को गर्मी ने रिकार्ड तोड़ दिए। दिन का अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। हालात यह रहे कि सुबह नौ बजे ही तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया था। सुबह 10 बजे लोगों को लू का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस सप्ताह गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। भीषण गर्मी को देखते हुए सोनीपत रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। नौपता की शुरुआत के बाद से ही तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और 45 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। गर्म हवा ने वातावरण से नमी सोख ली है। शुष्क वातावरण और गर्मी क तल्ख तेवरों से जनमानस बेहाल है।
विज्ञापन

मंगलवार को तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे तापमान बढ़कर 46.4 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को यह 27.4 डिग्री था। बढ़ती गर्मी का ही परिणाम है कि नागरिक अस्पताल में ओपीडी 1500 से बढ़कर 2000 के पार पहुंच गई है। इनमें ज्यादा मरीज डिहाइड्रेशन, उल्टी, डायरिया, नेत्र व चर्म रोगी आ रहे हैं। चिकित्सक भी ऐसे मौसम में बेहद सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गर्मी के चलते बाजारों से रौनक गायब हो गई है। सुबह व शाम के समय ही बाजार में भीड़ दिखाई दे रही है। बिजली की किल्लत होने से लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। नगर निगम क्षेत्र में 51 एमएलडी पानी की जरूरत है, जबकि निगम के पास 44 एमएलडी पानी उपलब्ध है। शहरवासी पानी के लिए तरस रहे है और पानी की बेहतर आपूर्ति की मांग कर रहे हैं। निगम अधिकारियों के पास पानी की बेहतर आपूर्ति के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है। वहीं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से तीन रेनीवेल से 10 एमएलडी पानी की आपूर्ति सेक्टरों में की जा रही है। झुलसाती गर्मी का असर खेती पर भी दिखाई दे रहा है। विशेष रूप से बेल वाली फसलें खराब हो रही हैं।
इंसेट
बिजली की मांग 1000 मेगावाट, मिल रही 785 मेगावाट
गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग बढ़ी है। बिजली के अघोषित कटाें की वजह से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही सोनीपत, खरखौदा, गोहाना, राई व गन्नौर समेत ग्रामीण क्षेत्र में बिजली के लंबे कट लग रहे हैं। निर्बाध बिजली आपूर्ति न होने से लोग काफी परेशान हैं। अधिकतर जगहों पर रातभर बिजली गुल रहती है। जिले में 1000 मेगावाट बिजली की जरूरत है, जबकि वर्तमान में 758 मेगावाट बिजली की ही आपूर्ति हो रही है। कटों के कारण बिजली शिकायत केंद्र का टेलीफोन लगातार घनघनाता रहता है। रोजाना 650 से अधिक शिकायत दर्ज कराई जा रही है। ओवरलोडिंग की वजह से केबल और ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। इससे लोगों को भीषण गर्मी के बीच बिजली कटों का दंश झेलना पड़ रहा है।
इंसेट
लू से बचने के लिए एडवाइजरी जारी
आगामी दिनों में शुष्क मौसम व लू का प्रकोप जारी रहने का अलर्ट जारी किया गया है। फिजिशियन डॉ. राकेश फोगाट ने कहा कि लोग अनावश्यक धूप में निकलने से बचें। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। सिर पर टोपी रखें या फिर छतरी का इस्तेमाल करें, ताकि गर्मी से बचाव रहे। लोग अपने रोजमर्रा के कार्य सुबह व शाम के समय करें। लू से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन), घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का मांड) नींबू पानी, छाछ का सेवन कर तरोताजा रहें। यदि बच्चे को चक्कर आए, उल्टी, घबराहट या तेज सिरदर्द हो, सीने में दर्द हो या सांस लेने में कठिनाई हो तो चिकित्सक को दिखाएं।





तापमान पर एक नजरतिथि तापमान

21 मई 41.5 डिग्री

22 मई 41

23 मई 40

24 मई 40.4

25 मई 44.9

26 मई 45.8

27 मई 45.8

28 मई 46.4

वर्जन
भीषण गर्मी को देखते हुए नागरिक अस्पताल में पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। 29 मई व 30 मई को भीषण गर्मी के साथ लोगों को लू का भी सामना करना पड़ेगा। दोनों दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।-डॉ. मनोज कुमार, उपायुक्त, सोनीपत


वर्जन
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चल रही गर्म हवा से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 31 मई तक मौसम खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। 31 मई को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 1 व 2 जून को आंशिक बादल छाने, धूल भरी हवा चलने और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।- डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर

फोटो 19- सोनीपत में भीषण गर्मी में जिला नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद

फोटो 19- सोनीपत में भीषण गर्मी में जिला नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed