{"_id":"6511e201d59468bdde0377d4","slug":"truck-hits-bullock-buggy-woman-and-child-die-sonipat-news-c-197-1-snp1001-6650-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ट्रक ने बैल-बुग्गी को मारी टक्कर, महिला और बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ट्रक ने बैल-बुग्गी को मारी टक्कर, महिला और बच्चे की मौत
Tue, 26 Sep 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव गढ़मिरकपुर के पास यमुना पुल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बुग्गी। संवाद
सोनीपत। सोनीपत-मेरठ रोड पर गांव गढ़मिरकपुर पुल के पास सोमवार देर शाम ट्रक की टक्कर से बैल-बुग्गी सवार महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। हादसे में बच्चे की घायल हुई है। उन्हें उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर सोनीपत के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। बच्चे का शव भी बागपत के अस्पताल में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गौरीपुर के जवाहर नगर की रहने वाली कमलेश उर्फ भूरी (52) अपने पड़ोस की पूजा के साथ हरियाणा की सीमा में गांव गढ़मिरकपुर में पशुओं के लिए हरा चारा लेने आई थी। पूजा के साथ उनका पांच साल का बेटा देव भी था। वह सोमवार देर शाम गढ़मिकरपुर के पास से बैल-बुग्गी में हरा चारा लेकर उत्तर प्रदेश स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने बैल-बुग्गी को टक्कर मार दी। हादसे में कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूजा और उनका बेटा देव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बागपत के नागरिक अस्पताल ले जाया गय। देव को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पूजा को उपचार दिया जा रहा है। मामले की सूचना के बाद इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार व जांच अधिकारी उमेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कमलेश के शव को कब्जे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी।
बैल को गोशाला में छुड़वाया
बहालगढ़ थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह गढ़मिरकपुर पहुंचे तो बुग्गी क्षतिग्रस्त थी। वहां पर बैल भी चोटिल था। उसे तुरंत गढ़मिरकपुर स्थित गोशाला भिजवाया गया। साथ ही उसे उपचार भी दिलवाया गया है।