फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Truck filled with sand hits police PCR

Sonipat News: रेत से भरे ट्रक ने पुलिस की पीसीआर को मारी टक्कर

Sun, 23 Jun 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Jun 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Truck filled with sand hits police PCR
राई (सोनीपत)। गांव जगदीशपुर के पास यमुना घाट पर अवैध खनन कर रेत ले जा रहे ट्रक को खनन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। टीम को चकमा देकर चालक ट्रक को लेकर मौके से भाग निकला। इसका पता लगने पर राई थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर चालक को रोका तो उसने पीसीआर को सीधी टक्कर मार दी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


खनन विभाग के रक्षक विजेंद्र सिंह ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह एएसआई अमित के साथ बोलेरो गाड़ी में गश्त कर रहे थे। जब उनकी टीम जगदीशपुर घाट पर पहुंची तो अवैध खनन कर आ रहे ट्रक को पकड़ लिया। जब वह रेत से भरे ट्रक को लेकर राई थाना की तरफ चले तो अचानक से ट्रक चालक ने जाखौली के पास ट्रक को एक गड्ढे में उतार दिया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने हाइड्रा से ट्रक को बाहर निकाला। इसके बाद चालक ने अपने साथी क्लीनर के साथ ट्रक को भगा दिया। खनन विभाग की टीम ने पीछा किया और इसकी सूचना राई थाना पुलिस को दी। राई थाना पुलिस ने बीसवां मील चौक के पास नाकाबंदी कर दी। रेत से भरे ट्रक के चालक ने पुलिस की पीसीआर को टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से पुलिस ने ट्रक चालक मेवात के नूंह निवासी शारूप व क्लीनर आशिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रेत से भरे ट्रक को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक ने पुलिस पीसीआर को टक्कर मार दी। वह पुलिस कर्मचारियों को चोट मारना चाहता था। मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।-सतीश कुमार, एएसआई थाना राई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed