{"_id":"682cdb262b5d857e010d699d","slug":"truck-driver-was-murdered-in-a-transaction-of-five-thousand-rupees-two-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1001-136918-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पांच हजार रुपये के लेनदेन में हुई थी ट्रक चालक की हत्या, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पांच हजार रुपये के लेनदेन में हुई थी ट्रक चालक की हत्या, दो गिरफ्तार
Wed, 21 May 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 21 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना के गांव मोई हुड्डा के पास युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम
- फोटो : kathua news
गोहाना। गांव मोई हुड्डा व पूठी के बीच में पुलिस के पास खेत में ट्रक चालक की बेरहमी से हत्या किए जाने के मामले से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने पांच हजार रुपये के लेनदेन में हत्या करने की बात कबूली है।
गांव मोई हुड्डा के किसान के खेत में एक युवक का शव मिला था। उसकी पहचान सोमबीर के रूप में हुई थी। सोमबीर गोहाना में विष्णु नगर के एक ट्रांसपोर्टर का ट्रक चलाता था। शनिवार को वह पानीपत से ट्रक लेकर आया था और उसे गोहाना में खड़ा कर दिया था। वह मालिक की बाइक लेकर गांव के लिए निकला था। उसने रात करीब 10 बजे अपनी मां से बात की थी। उसके बाद मोबाइल बंद हो गया था।
रविवार को उनका शव गांव मोई हुड्डा व पूठी के बीच खेत में मिला था। उनकी कटर, पेचकस व डंडे से वार कर हत्या की गई थी। शव की पहचान के बाद पुलिस ने जांच की तो मामले में गांव आंवली के ही अजय उर्फ लीला और साहिल को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लाल सिंह ने बताया कि आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि सोमबीर का साहिल के साथ पांच हजार रुपये का लेनदेन था। साहिल कई महीने से सोमबीर से रुपये मांग रहा था। रुपये न लौटाने पर उसकी हत्या कर दी। अजय को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया। साहिल को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।