फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   truck driver hit policeman, hit juice cart and sky vehicle In Sonipat, accident happened on National Highway

Sonipat: ट्रक चालक ने पुलिस पीसीआर, जूस की रेहड़ी व पिकअप गाड़ी को मारी टक्कर, नेशनल हाईवे 44 पर हुआ हादसा

Sat, 18 May 2024 01:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 May 2024 01:45 PM IST
सार

एएसआई देवेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ मुरथल से हलदाना बॉर्डर की तरफ सर्विस लेन से जा रहे थे। जब कुराड़ के पास पहुंचे तो तो अचानक ट्रक चालक तेज रफतार में आया और पुलिस पीसीआर में भी पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन
truck driver hit policeman, hit juice cart and sky vehicle In Sonipat, accident happened on National Highway
नेशनल हाईवे 44 पर हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर कुराड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक ने जूस की रेहड़ी, पुलिस पीसीआर और पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में जूस रेहड़ी संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने एएसआई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस पीसीआर पर नियुक्त एएसआई देवेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ मुरथल से हलदाना बॉर्डर की तरफ सर्विस लेन से जा रहे थे। जब कुराड़ के पास पहुंचे तो तो अचानक ट्रक चालक तेज रफतार में आया और सड़क किनारे गन्ने के जूस की रेहड़ी लगाकर खड़े मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर फिलहाल गांव कुराड़ निवासी लोकेंद्र की रेहड़ी को टक्कर मार दी। इसके साथ ही पुलिस पीसीआर में भी पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


उसके बाद सामने से आ रही पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। पुलिस पीसीआर सवार कर्मी गन्ने की जूस की रेहड़ी के पीछे फंसे लोकेंद्र व पिकअप सवार लोगों को निकालने लगे तो ट्रक चालक मौके से भाग गया। हादसे में लोकेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना के बाद मुरथल थाना से एएसआई पवन कुमार अपनी टीम के साथ मौके से पहुंचे। उन्होंने घायल लोकेंद्र को नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed