फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Truck driver dies after hitting a person, crushing his head

व्यक्ति को टक्कर मार सिर को कुचलते हुए निकल गया ट्रक चालक, मौत

Mon, 21 Feb 2022 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Truck driver dies after hitting a person, crushing his head
राई। जीटी रोड स्थित बहालगढ़ चौक पर सड़क पार कर रहे व्यक्ति को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर गिरे व्यक्ति के सिर को कुचलते हुए चालक फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गांव बहालगढ़ के रहने वाले प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बहालगढ़ चौक पर चाय की दुकान चलाता है। शनिवार को वह दुकान पर था। उसने देखा कि एक व्यक्ति सड़क पार रहा था। उसी दौरान बागपत की तरफ आए ट्रक चालक ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में वह व्यक्ति सड़क पर गिर गया। जिस पर ट्रक चालक व्यक्ति के सिर को कुचलता हुआ फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, व्यक्ति की उम्र करीब 35 वर्ष है और उसके दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में विनोद कुमार लिखा हुआ है। वह लाल, ग्रे, काली व सफेद रंग की चेकदार जर्सी, ग्रे रंग की पेंट, काली पाजामी व काले जूते पहने हुए हैं। पुलिस उसकी पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed