फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Truck Accident 2 Dead

खड़े ट्रक में जा घुसा कैंटर, चालक-परिचालक की मौत

Thu, 27 Nov 2014 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 27 Nov 2014 01:58 AM IST
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-1 पर स्थित सनपेड़ा गांव के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से आ रहे एक कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक और परिचालक की जहां मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं ट्रक का टायर बदल रहे परिचालक की अंगुलियों पर जैक गिरने से वह घायल हो गया। जानकारी पर जीटी रोड चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कैंटर में फंसे दोनों शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


गुरदासपुर पंजाब निवासी गुरजंत (27) अपने आयशर कैंटर पीबी-11-एएच-8292 में पंजाब से दिल्ली आलू लेकर आ रहा था। उसके साथ क्लीनर गांव मीरपुर हिसार निवासी परमजीत (25) था। जब वह गांव बड़ी के पास पहुंचे तो बुधवार तड़के उनका कैंटर सड़क किनारे खड़े ट्रक जेके-02-एएच-2325 से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक एक पंचर हुए ट्रक जेके-02-आर-8557 के पीछे अपना ट्रक खड़ाकर उसे लाइट दिखा रहा था ताकि वह आसानी से अपना टायर बदल सके। दोनाें ट्रक चालक श्रीनगर से सेब भरकर दिल्ली आजादपुर सब्जीमंडी की तरफ जा रहे थे। लाइट दिखा रहे ट्रक ने पीछे कोई रिफ्लेक्टर भी नहीं लगा रखा था।

जिसके चलते कैंटर चालक को ट्रक नहीं दिखाई दिया और उसने ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गुरजंत और परिचालक परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना गन्नौर थाना पुलिस को दी।


सूचना पर गन्नौर जीटी रोड चौकी प्रभारी वीर सिंह पहुंचे और शवों को बाहर निकलवाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त कैंटर से मिले कागजात के आधार पर की गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक और कैंटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed