{"_id":"63e81f55adddd59f4e0d9516","slug":"troubled-by-the-errors-of-the-family-identity-card-people-jammed-the-meham-road-sonipat-news-c-17-1-63894-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों से परेशान लोगों ने महम रोड पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों से परेशान लोगों ने महम रोड पर लगाया जाम
Sun, 12 Feb 2023 04:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:35 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। परिवार पहचान पत्रों में की गई त्रुटियों से परेशान होकर गोहाना के वार्ड नंबर-23 के लोग शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे सड़क पर उतर आए और महम रोड पर जाम लगा दिया। लोगों ने करीब डेढ़ घंटा तक जाम लगाए रखा। जिससे यातायात प्रभावित हो गया। महम रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम आशीष वशिष्ठ, नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार व पुलिस बल मौके पर पहुंचे और जाम लगाए बैठे लोगों को समझाने का प्रयास किया। एसडीएम ने लोगों को परिवार पहचान पत्रों में हुई त्रुटियों को ठीक करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ही लोग शांत हुए और जाम खोलने के लिए राजी हुए।
गोहाना में परिवार पहचान पत्रों में की गई त्रुटियों की वजह से लोग परेशान है। परिवार पहचान पत्रों में की गई त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए लोग रोजाना कार्यालय के चक्कर काट रहे है, फिर भी त्रुटियां ठीक नहीं हो पा रही। जिससे लोगों में रोष बना हुआ है। लोगों ने दो दिन पहले भी भगत सिंह चौक के पास एकत्रित होकर लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला और फव्वारा चौक पर सरकार के पुतले का दहन किया था।
क्षेत्रवासियों ने एसडीएम आशीष वशिष्ठ को ज्ञापन सौंपते हुए परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को ठीक कराने की मांग की थी। प्रशासन की तरफ से संतोषजन कार्रवाई न करने पर शनिवार को गुस्साए लोगों ने महम रोड पर जाम लगा दिया। क्षेत्रवासियों ने सड़क पर चारपाई बिछाकर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि सरकार व प्रशासन की लापरवाही से वह सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हो गए हैं।
विज्ञापन
पीला कार्ड कटने से क्षेत्रवासियों में रोष
क्षेत्रवासियों का कहना है कि सरकार की तरफ से सर्वे का काम ठीक तरह से नहीं किया गया। जिस कारण जिन लोगों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, उनकी आय अधिक दर्ज की गई है। जिस कारण उनका नाम पीले राशन कार्ड की सूची से काट दिया गया है। उनके पास आजीविका का भी कोई साधन नहीं है। जबकि वह परिवार पहचान पत्र में आय को ठीक कराने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। लोगों ने परिवार पहचान पत्र में की गई त्रुटियों को जल्द ठीक करने की मांग की है।