फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Troubled by mud created due to rain in Sonipat, people of Sundar Sanwari blocked road

Sonipat: बारिश के चलते बने कीचड़ से परेशान सुंदर सांवरी के लोगों ने किया रोड जाम, वाहन चालक परेशान

Mon, 10 Jul 2023 02:57 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 10 Jul 2023 02:57 PM IST
सार

सोनापत में शनि मंदिर रेलवे अंडरब्रिज से बारिश के पानी की बेहतर निकासी के लिए नगर निगम की ओर से पुरखास अड्डा चौक से लेकर जाहरी मोड़ तक अमृत योजना के तहत स्ट्रॉम वाटर लाइन बिछाई गई। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण उस मार्ग पर पानी भरने से कीचड़ बन गया।

विज्ञापन
Troubled by mud created due to rain in Sonipat, people of Sundar Sanwari blocked road
लोगों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में पुरखास अड्डा से जाहरी मोड़ तक स्ट्रॉम वाटर लाइन बिछाने के बाद बारिश के चलते बने कीचड़ से परेशान सुंदर सांवरी के लोगों ने शनि मंदिर के पास एकत्रित होकर जाम लगा दिया। जिसके कारण पुरखास अड्डा से नंदी चौक, छोटू राम चौक की तरफ आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद नगर निगम के अधिकारी व पुलिस कर्मी पहुंचे। लोगों के समझाने के बाद जाम खुलवाया।

विज्ञापन


मार्ग पर पानी भरने से कीचड़ बना
शनि मंदिर रेलवे अंडरब्रिज से बारिश के पानी की बेहतर निकासी के लिए नगर निगम की ओर से पुरखास अड्डा चौक से लेकर जाहरी मोड़ तक अमृत योजना के तहत स्ट्रॉम वाटर लाइन बिछाई गई। अब नगर निगम की ओर से लाइन बिछाने के लिए उखाड़ी गई सड़क का निर्माण किया जाना है। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण उस मार्ग पर पानी भरने से कीचड़ बन गया।
विज्ञापन


जाम लगाए जाने के कारण वाहनों की कतार लग गई
जिससे आने जाने में सुंदर सांवरी व आसपास कॉलोनियों के लोगों को परेशानी हो रही है। इस समस्या से परेशान होकर लोगों ने शनि मंदिर के पास जाकर रोड जाम कर दिया। जिससे वाहन चालकों को पुरखास अड्डा से नंदी चौक, छोटू राम चौक की तरफ आवाजारी करने में परेशानी हुई। जाम लगाए जाने के कारण वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद नगर निगम के अधिकारी व पुलिस कर्मी पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को जल्द सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग जाम खोलने को राजी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed