फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Troubled by garbage scattered everywhere, residents took charge of the cleanup themselves.

Sonipat News: जगह-जगह कूड़े से परेशान लोगों ने खुद संभाली सफाई की कमान

Fri, 04 Sep 2026 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Troubled by garbage scattered everywhere, residents took charge of the cleanup themselves.
फोटो : सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में कूड़े का उठान कराते मेयर राजीव जैन व दुकानदार। स्रोत:
सोनीपत। सफाई और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को भी जारी रही। हड़ताल के कारण शहर में 1150 टन से अधिक कूड़ा जमा हो गया है। सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगने से लोग परेशान हैं। कच्चे क्वार्टर मार्केट में दुकानदारों और भीम नगर में स्थानीय लोगों ने खुद सफाई की कमान संभाली। वहीं, नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारियों को ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच ने समर्थन दिया।
विज्ञापन

मंच ने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से बातचीत करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच और नगर पालिका कर्मचारी संघ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे। हड़ताली कर्मचारियों ने जेल में बंद कर्मचारियों की रिहाई की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

दुकानदारों ने दो ट्रॉली कूड़ा हटवाया
कच्चे क्वार्टर मार्केट के दुकानदार वीरवार सुबह करीब सात बजे एकत्र हुए। उन्होंने मेयर राजीव जैन और पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र चांदना को मौके पर बुलाया। निगम के सहयोग से दो ट्रॉलियों में कूड़ा भरकर हटवाया गया। भीम नगर में लोगों ने पार्षद संजीव वलेचा को बुलाकर सारंग रोड अंडरपास के नीचे जमा कूड़ा उठवाने की मांग की। पुलिस बल की मौजूदगी में निगम की मशीनों से कूड़ा एकत्रित किया गया। स्थानीय लोगों ने सहयोग करते हुए इसे 10 ट्रॉलियों में भरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई वार्डों में सफाई की मांग
वार्ड 18 में जाट कॉलेज के पास पार्षद सुनीता राठी ने नागरिकों के साथ मिलकर कई दिन से जमा कूड़ा उठवाया। वार्ड 12 के चिल्ड्रन पार्क, वार्ड 10 के नरेंद्र नगर, वार्ड 9 के पटेल नगर, वार्ड 21 के गढ़ी ब्राह्मणान, वार्ड 20 की जैन बैग कॉलोनी और वार्ड 19 के ककरोई रोड पर भी सफाई की मांग उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed