{"_id":"653bc63466d39123e009a1a7","slug":"trolley-driver-and-cleaner-attacked-and-looted-15-thousand-rupees-sonipat-news-c-17-1-roh1003-280801-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ट्राला चालक व क्लीनर पर हमला कर 15 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ट्राला चालक व क्लीनर पर हमला कर 15 हजार रुपये लूटे
Fri, 27 Oct 2023 07:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 27 Oct 2023 07:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गीता भवन चौक के पास कार सवार बदमाशों ने धान से भरे ट्राला के चालक व क्लीनर पर हमला कर 15 हजार रुपये लूट लिये। वारदात को अंजाम देकर वह भाग निकले। पीड़ित ट्राला चालक के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रोहतक के गांव गांधरा निवासी सोनू ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह रोहतक निवास नरेश कुमार के ट्राला पर चालक हैं। वह क्लीनर उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के गांव ककोड़ा निवासी अरविंद के साथ ट्राला में धान लोड कर यूपी के फैजाबाद से टोहाना के लिए चले थे। वह 26 अक्तूबर को जब सोनीपत शहर में पहुंचे तो रास्ता भटक गए। जब वह गीता भवन चौक के पास पहुंचे तो एक कार उनकी गाड़ी के आगे आकर रूकी। कार से दो युवक उतरे। युवकों ने उन्हें भी गाड़ी से उतरने को कहा। जब वह उतरे तो युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह उनसे रुपये की मांग कर रहे थे। उन्होंने मना किया तो फिर से पीटा गया। उसके बाद युवक उनसे 15 हजार रुपये लूटकर भाग गए। हमलावरों में एक युवक ताकतवर था और उसके घुंघराले बाल थे। दूसरा युवक छोटे कद था। पुलिस युवकों के बारे में पता लगा रही है।