{"_id":"8431c41c7241f439d2fb39d3049b14db","slug":"tried-to-break-pnb-atm-in-sonipat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाना में पीएनबी का एटीएम उखाड़ नकदी चोरी का प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाना में पीएनबी का एटीएम उखाड़ नकदी चोरी का प्रयास
सोनीपत/हिन्दी न्यूूज/क्राइम
Updated Sat, 27 Jun 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि इस बारे में खुद पुलिस को भी नहीं पता, लेकिन शिकायत सामने आने
विज्ञापन
के बाद इसकी संभावना जताई गई। एटीएम की सुरक्षा का जिम्मा निभाने वाली
कंपनी के कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि एटीएम पर कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था न ही एटीएम केबिन में लगाया गया सीसीटीवी चालू हालत में था।
गांव भाखरा निवासी योगेश ने मोहाना थाना में शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि बुधवार रात को चोरों ने गांव मोहाना स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से नकदी निकालने का प्रयास किया।
चोरों ने एटीएम के बाक्स को खोल दिया था। लेकिन वह कैश निकालने में नाकामयाब रहे। बताया गया कि एटीएम में लगभग 10 लाख रुपये कैश था। एटीएम की स्थिति का पता लगने के बाद ही पुलिस को शिकायत दी गई है।
शिकायत पर पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही बताया गया है कि बुधवार की रात को लगभग ढाई बजे पुलिस की एक टीम गश्त पर थी और टीम एटीएम के पास तक गई थी।
उस दौरान बिजली नहीं थी और पुलिस का सायरन सुनकर ही चोर एटीएम से निकल कर भाग गए होंगे। इस मामले में थाना प्रभार कृष्ण चंद ने बताया कि मामला तो दर्ज कर लिया गया है, लेकिन सीसीटीवी से मदद न मिल पाने के कारण जांच में परेशानी है।