{"_id":"6797f80b8769297fa00cf119","slug":"tricolor-hoisted-with-pride-salute-to-the-warriors-of-the-country-sonipat-news-c-197-1-snp1002-131414-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शान से फहराया तिरंगा, देश के रणबांकुरों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शान से फहराया तिरंगा, देश के रणबांकुरों को किया नमन
Tue, 28 Jan 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो 31: सोनीपत की पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर आयोजित जिलास्तरीय समारोह में परेड के दौरान सल
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन मैदान में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बतौर मुख्यातिथि शान से तिरंगा फहराया। उन्होंने शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित करते हुए वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। कैबिनेट मंत्री ने मंच से सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में परेड कमांडर एसीपी राजपाल के नेतृत्व में पुलिस के महिला-पुरुष व होमगार्ड के जवानों ने एनसीसी कैडेट व एनएसएस के विद्यार्थियों के साथ मार्च पास्ट किया। विद्यार्थियों ने पीटी-शो का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मंत्री ने कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे बच्चों को मिठाई के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों-वीरांगनाओं व उनके उत्तराधिकारियों के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस आयुक्त केके राव, उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, मंत्री के भाई सुभाष बेदी, अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, डीसीपी मनबीर सिंह, डीसीपी प्रबीना पी, डीसीपी नरेंद्र सिंह, डीसीपी रविंद्र तोमर, शुगर मील सोनीपत की प्रबंध निदेशक श्वेता सुहाग, जिला परिषद के सीईओ अभय सिंह जांगड़ा, एसडीएम अमित कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार, डीडीपीओ जितेंद्र कुमार, डीईओ नवीन गुलिया, डाॅ. सुभाष सिसोदिया सहित अन्य मौजूद थे।
परेड में महिला पुलिस तो झांकियों में रोडवेज को प्रथम पुरस्कार
परेड में हरियाणा महिला पुलिस की टुकड़ी को प्रथम, एनसीसी सीनियर विंग महिला टुकड़ी ने द्वितीय व आदर्श पब्लिक स्कूल ककरोई की हिंदुस्तान स्काउट ने तृतीय स्थान हासिल किया। झांकियों में हरियाणा राज्य परिवहन विभाग अव्वल रहा, शुगर मील सोनीपत को द्वितीय व शिक्षा विभाग को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया।
इन्हें किया सम्मानित
ग्राम पंचायत जुआं-1 की सरपंच सुशीला देवी, डॉ. राहुल, सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीन कुमार वर्मा, रोडवेज महाप्रबंधक संजय कुमार, कृषि विकास अधिकारी अजय सिंह, उद्यान विकास अधिकार हरपाल सिंह, स्वास्थ्य विभाग से डिप्टी सीएमओ डाॅ. सीताराम, डाॅ. नीरज यादव, डाॅ. अनीता, पीएनडीटी के जिला नोडल अधिकारी डाॅ. सुमित कौशिक, सपना बाल कुंज खानपुर से सोनिया, राजकीय महिला कॉलेज गोहाना से डाॅ. एकता वशिष्ठ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चटिया औलिया से डीपीई राकेश दत्त, उपायुक्त कार्यालय से सहायक अमित कुमार, उप तहसील राई से एडब्ल्यूबीएन स्नेह, जन स्वास्थ्य विभाग से डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रमोद, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग से परिचालक सुखबीर सिंह, नगर निगम से सफाई कर्मचारी दीपक व दर्शना, पुलिस से निरीक्षक विरेंद्र, उप-निरीक्षक नवीन, सहायक उप-निरीक्षक अजय व विजेशवर, पुलिस आयुक्त कार्यालय से सहायक उप-निरीक्षक संजय, जितेंद्र, सहायक उप-निरीक्षक सुरेश कुमार, विक्रांत, सिपाही विकास व संदीप, ईएसआई ईश्वर, एसपीओ कर्णपाल व नरेश शामिल रहे।