फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tribute meeting for Mumbai businessman Shivcharan tomorrow.

Sonipat News: मुंबई के कारोबारी शिवचरण की श्रद्धांजलि सभा कल

Sat, 15 Aug 2026 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Tribute meeting for Mumbai businessman Shivcharan tomorrow.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। मुंबई के बड़े कपड़ा कारोबारी रहे शिवचरण रामरतन गुप्ता की 16 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। यह आयोजन गीता भवन चौक सनातन धर्म मंदिर में सुबह 10 बजे होगा। समिति अध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि सभा में सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं आमंत्रित रहेंगी।
शिवचरण गुप्ता की बेटियों व परिवार के सदस्यों को बुलाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, बेटियों ने अभी आने की पुष्टि नहीं की है। उनकी अस्थियां 12 अगस्त को गंगा में प्रवाहित की गईं थी। इसके लिए उनके भाई महेंद्र कुमार और भतीजे आदित्य हरिद्वार पहुंचे थे। आदित्य ने विधिवत अस्थियों का विसर्जन कर पिंडदान किया। शिवचरण का 3 अगस्त की रात निधन जिले के समाज कल्याण शिक्षा समिति के वृद्धाश्रम में रह निधन हो गया था।
विज्ञापन

बेटियों का अंतिम दर्शन से इन्कार
शिवचरण गुप्ता काम ठप होने के बाद सोनीपत के एक वृद्धाश्रम में आए थे। यहां उनकी पत्नी मीना का निधन हो गया था। समिति ने उनकी नेपाल निवासी बड़ी बेटी अनीता, मुंबई निवासी छोटी प्रिया व आजमगढ़ निवासी मंझली बेटी निशा को निधन की सूचना दी थी। इसके बावजूद कोई भी बेटी पिता के अंतिम दर्शन के लिए नहीं पहुंची। एक बेटी ने ऑनलाइन ही अंतिम विदाई दी। इस घटना की पूरे देश में खूब चर्चा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed