फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Trial of players for 20 games on August 11 and 12

20 खेलों के लिए जिलास्तरीय खिलाडिय़ों का 11 व 12 अगस्त को होगा ट्रायल

Mon, 09 Aug 2021 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Trial of players for 20 games on August 11 and 12
सोनीपत। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग पंचकूला द्वारा 20 खेलों में खेलो इंडिया यूथ गेम की भांति राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 27 से 29 अगस्त होगा।
विज्ञापन

पुरुषों के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 11 अगस्त व महिलाओं के लिए 12 अगस्त को निर्धारित किया गया है। तीरंदाजी के लिए गेटवे स्कूल में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। एथलेटिक्स व हॉकी के खिलाड़ियों का ट्रायल सेक्टर-4 स्थित स्टेडियम, बैडमिंटन, जिमनास्टिक व टेबल टेनिस के खिलाड़ियों का ट्रायल लिटल एंजल स्कूल, बास्केटबॉल के खिलाड़ियों का ट्रायल सीआरजेड स्कूल, बॉक्सिंग व साइक्लिंग के खिलाड़ियों का ट्रायल हैप्पी चाइल्ड स्कूल, फुटबॉल के खिलाड़ियों का ट्रायल हिंदू विद्यापीठ स्कूल, हैंडबॉल के खिलाड़ियों का ट्रायल एससीआरएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जूडो के खिलाड़ियों का ट्रायल अंग राम जूडो एकेडमी, कबड्डी के खिलाड़ियों का ट्रायल खोखर कबड्डी अकादमी, खो-खो, लॉन टेनिस, शूटिंग, कुश्ती और वॉलीबाल के खिलाड़ियों का ट्रायल सुभाष स्टेडियम, तैराकी के खिलाड़ियों का ट्रायल ऋषिकुल विद्यापीठ तथा वेट लिफ्टिंग के खिलाड़ियों के ट्रायल के लिए प्रताप स्कूल खरखौदा का स्थान निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ललित सिवाच ने कहा कि संबंधित खिलाड़ी अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र व रिहायशी प्रमाणपत्र साथ लेकर निर्धारित स्थान पर ट्रायल देने के लिए पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed