फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Trial for state level sports Mahakumbh from tomorrow

Sonipat News: राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए ट्रायल कल से

Thu, 06 Jun 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Jun 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Trial for state level sports Mahakumbh from tomorrow
सोनीपत के गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम। संवाद
सोनीपत। जिले के खिलाड़ी की 15 से 18 जून को होने वाले राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए कल से ट्रायल शुरू होंगे। इसमें कुल 24 खेलों के ट्रायल करवाए जाएंगे। खेल विभाग को ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की सूची 10 जून तक खेल मुख्यालय पंचकूला में जमा करवानी है।
विज्ञापन


गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी खेलों के ट्रायल 8 व 9 जून को सुबह और शाम के समय होंगे। सभी 24 खेलों के मुकाबलों के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकता है। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को खेल पोशाक प्रदान कराई जाएगी। चयनित खिलाड़ी 15 जून को होने वाले राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिले के खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, हरियाणा निवास प्रमाण पत्र व दो फोटो लेकर निर्धारित तिथि को सुबह नौ बजे स्थान पर पहुंचना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन


यह है शेड्यूल
खेल स्थान
कबड्डी खोखर कबड्डी अकादमी, गढ़ी ब्राह्मणान, सोनीपत
बाॅक्सिंग इंडियन मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत
जूडो डीएवी पुलिस पब्लिक विद्यालय, पुलिस लाइन, सोनीपत
ताइक्वांडो हवारंग वारियर्स ताइक्वांडो अकादमी, राम नगर, सोनीपत
क्रिकेट ग्लोबल पब्लिक स्कूल, गांव खानपुर कलां, गोहाना
कुश्ती प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरखौदा
फुटबाल हिंदू विद्यापीठ विद्यालय, सोनीपत
भारोत्तोलन प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरखौदा
तीरंदाजी प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरखौदा
बैडमिंटन लिटल एंजल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत
बास्केटबाॅल सीआरजेड वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत
साइकिल दौड़ सुभाष स्टेडियम, सोनीपत
कैनोइंग व कैकिंग भगत सिंह वाटर स्पोर्ट्स, आहुलाना, सोनीपत
फेंसिंग प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरखौदा
जिम्नास्टिक्स लिटल एंजल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत
हाॅकी ( पुरुष) सीआरजेड वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत
हाॅकी ( महिला) औद्योगिक क्षेत्र स्थित हाॅकी मैदान, सोनीपत
राेइंग भगत सिंह वाटर स्पोर्ट्स, आहुलाना, सोनीपत
टेनिस लिटल एंजल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत
शूटिंग सुभाष स्टेडियम, सोनीपत
तैराकी डीएवी पुलिस पब्लिक विद्यालय, पुलिस लाइन, सोनीपत
टेबल टेनिस लिटल एंजल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत
वाॅलीबाॅल प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरखौदा
हैंडबाॅल सुभाष स्टेडियम, सोनीपत
नोट : इन सभी खेलों के लिए ट्रायल 8 जून को होगा।
एथलेटिक्स के लिए 9 जून को स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स सेक्टर - चार में ट्रायल होगा।

वर्जन

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिला का प्रतिनिधित्व करने के लिए 8 व 9 जून को विभिन्न जगहों पर खेल ट्रायल कराए जाएंगे। जिसके लिए खेल विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए अधिकतर खेलों का ट्रायल सुबह व शाम को करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह दहिया, जिला खेल अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed