फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Trial for state level sports Mahakumbh from today

Sonipat News: ग्रैप-4 लागू होने के बाद भी बेहद खतरनाक हुई हवा

Fri, 17 Nov 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 17 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Trial for state level sports Mahakumbh from today
फोटो :35: सोनीपत के राई क्षेत्र में कूड़े में लगी आग से उठता धुआं। संवाद
सोनीपत। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से सुबह-शाम स्मॉग छाने से लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन होने की परेशानी हो रही है। प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को जिले में एक्यूआई 369 तक पहुंच गया। साथ ही पीएम-10 का स्तर 428 और पीएम 2.5 का स्तर 429 दर्ज किया गया। इससे अस्पताल में सांस, गले में खराश व आंखों में जलन के मरीज लगातार पहुंच रहे हैं। ग्रैप-4 लागू होने के बाद भी कूड़ा जलाने के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


दिवाली के बाद से ही लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के चलते वातावरण में सुबह-शाम के साथ ही रात को स्मॉग छाने लगा है। शुक्रवार को भी सुबह स्मॉग का असर दिखाई दिया। नागरिक अस्पताल के उप सिविल सर्जन एवं फिजिशियन डॉ. योगेश गोयल ने हिदायत दी कि मौसम में ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। इससे शरीर के अंदर गए कण ठंडे पानी से जम जाते हैं। घर से बाहर बिना किसी कारण के नहीं निकलना चाहिए और घर से निकलना है तो मुंह पर मास्क व आंखों पर चश्मा लगाकर निकलना चाहिए। आंखों को दिन में कई बार पानी से धोते रहना चाहिए, जिससे आंखों में परेशानी होने का खतरा कम रहता है।
विज्ञापन


हवाओं की धीमी गति ने बढ़ाया प्रदूषण स्तर
प्रदूषण की सबसे बड़ी वजह हवा की धीमी गति बताई जा रही है। शुक्रवार को 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से हवा चली। इससे वातावरण साफ नहीं हो पा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार जब तक हवा की गति तेज नहीं होती, तब तक प्रदूषण की मार लोगों को झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण फैलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए छापे मारे जा रहे हैं। अगर कोई आगजनी करते मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -प्रदीप सिंह, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी।

फोटो :35: सोनीपत के राई क्षेत्र में कूड़े में लगी आग से उठता धुआं। संवाद

फोटो :35: सोनीपत के राई क्षेत्र में कूड़े में लगी आग से उठता धुआं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed