फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Trial for Asian Championship amid controversy between Indian Wrestling Association president and wrestlers

Sports: कुश्ती में घमासान के बीच एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए ट्रायल का एलान, ओवरसाइट कमेटी कराएगी

Tue, 07 Mar 2023 12:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Mar 2023 12:39 AM IST
सार

फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन व महिला कुश्ती दल के 10-10 पहलवानों का चयन किया जाएगा। नई दिल्ली के केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में ट्रायल होंगे। चेयरपर्सन एमसी मेरी कॉम, योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट मौजूद रहेंगी। 

विज्ञापन
Trial for Asian Championship amid controversy between Indian Wrestling Association president and wrestlers
पहलवान विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर अंतरराष्ट्रीय पहलवानों की तरफ से लगाए गए गंभीर आरोपों के बीच कुश्ती संघ की ओवरसाइट कमेटी ने एशियन चैंपियनशिप के लिए ट्रायल लेने की घोषणा कर दी है। भारतीय कुश्ती संघ की ओवरसाइट कमेटी 10 व 11 मार्च को नई दिल्ली के केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में ट्रायल लेगी।
विज्ञापन

 

जिसमें 9 से 14 अप्रैल 2023 तक कजाकिस्तान के अस्ताना में होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन व महिला कुश्ती दल के 10-10 पहलवानों का चयन किया जाएगा। ट्रायल के दौरान ओवरसाइट कमेटी की चेयरपर्सन एमसी मेरी कॉम के साथ ओलंपियन योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन


दिल्ली के जंतर-मंतर पर जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में ओलंपियन बजरंग पूनिया, रवि दहिया, दीपक पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, अंशु मलिक और सोनम मलिक समेत अन्य पहलवानों ने धरना दिया था। विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनके समर्थन में खाप और अन्य पहलवान भी आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद केंद्र सरकार ने मामले की जांच के लिए मुक्केबाज एमसी मेरी कॉम की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी बना दी थी। जिसकी जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। हालांकि विनेश फोगाट समेत अन्य नामी पहलवान जांच की बातें लीक होने तक का आरोप लगा चुके है। कुश्ती में जारी घमासान के बीच भारतीय कुश्ती संघ की ओवरसाइट कमेटी ने एशियन चैंपियनशिप में भारतीय दल चयन के लिए ट्रायल की घोषणा कर दी है।


पेरिस ओलंपिक के लिए महत्वपूर्ण है प्रतियोगिता
एशियन चैंपियनशिप प्रतिष्ठित प्रतियोगिता होने के साथ ही पेरिस ओलंपिक-2024 का टिकट दिलाने में मदद दे सकती है। प्रतियोगिता के प्रतिभागी इस वर्ष होने वाली सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (ओलंपिक क्वालीफायर) में भाग लेने में सक्षम होंगे। जिससे यह ओलंपिक का टिकट दिलाने में मदद कर सकती है।

इन किलोग्राम भारवर्ग में होगा ट्रायल

  • फ्री स्टाइल वर्ग : 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 व 125
  • ग्रीको रोमन वर्ग : 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 व 130
  • महिला वर्ग : 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 व 76


ट्रायल के लिए निर्धारित मानदंड
प्रतियोगिता में ट्रायल क्रोएशिया के जगरेब में हुई रैंकिंग सीरीज, मिस्र के अलेक्जेंड्रिया में हुई दूसरी रैंकिंग सीरीज (इब्राहिम-मुस्तफा) टूर्नामेंट, 2022 सीनियर नेशनल चैंपियनशिप, 2022 विश्व चैंपियनशिप, 2022 राष्ट्रमंडल खेल, 2022 एशियन चैंपियनशिप, 2022 अंडर-23 व 20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप, 2022 अंडर 20 व 23 एशियन चैंपियनशिप के पदक विजेता दे सकते हैं। इन मानदंडों के आधार पर फ्रीस्टाइल में 55, ग्रीको रोमन में 47 व महिला कुश्ती में 59 पहलवान एशियाई चैंपियनशिप में भाग लेने के पात्र हैं।

10 मार्च को होंगे पुरुष वर्ग के ट्रायल
पुरुष वर्ग के ट्रायल 10 मार्च को होंगे। इसमें फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन वर्ग के पहलवानों का सुबह आठ से साढ़े आठ बजे तक वजन होगा। जिसमें दो किलो तक भार में छूट दी जाएगी। वजन और ड्राॅ की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। पहलवान के साथ अधिकतम तीन लोगों को ट्रायल स्थल में प्रवेश के लिए अधिकृत किया जाएगा।



चेयरपर्सन समेत तीन सदस्य लेंगे ट्रायल
ट्रायल के दौरान ओवरसाइट कमेटी की चेयरपर्सन एमसी मेरी कॉम और समिति सदस्य ओलंपियन योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट मौजूद रहेंगी।

ओवरसाइट कमेटी 10 व 11 मार्च को एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए ट्रायल कराएगी। इसकी तैयारी पूरी की जा रही है। ट्रायल में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाएगी। ट्रायल नई दिल्ली के केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में होंगे। - ओलंपियन योगेश्वर दत्त, सदस्य भारतीय कुश्ती संघ ओवरसाइट कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed