फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tree-man Devendra Sura honored by DGP Chandigarh with a citation

ट्री-मैन देवेंद्र सूरा को डीजीपी चंडीगढ़ ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Sun, 26 Jun 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Tree-man Devendra Sura honored by DGP Chandigarh with a citation
सोनीपत। चंडीगढ़ की तर्ज पर प्रदेश को हरा-भरा बनाने व पर्यावरण संरक्षण में बेहतर कार्य करते हुए लाखों पौधे लगाने वाले ट्री-मैन देवेंद्र सूरा को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) चंडीगढ़ परवीर रंजन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीजीपी ने कहा कि हमें गर्व है कि चंडीगढ़ पुलिस में तैनात कांस्टेबल अपने जिले सोनीपत के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहा है। उन्होंने सभी को पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

एथलीट रहे देवेंद्र सूरा 11 साल से अपने वेतन से अब तक करीब दो लाख से अधिक पौधे लगा चुके हैं। 11 साल पहले चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए तो यहीं से उन्हें हरियाली बढ़ाने की सीख मिली। किसी भी समारोह में उपहार स्वरूप पौधे भेंट करने से शुरू हुई पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में देवेंद्र सूरा के साथ अब करीब 10 हजार युवा जुड़कर पर्यावरण संरक्षण को मजबूती दे रहे हैं। देवेंद्र सूरा का अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है। लोग अब बच्चों के जन्मदिन व अन्य अवसरों पर पौधरोपण करने लगे हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहतरीन कार्य को देखते हुए ही डीजीपी चंडीगढ़ परवीर रंजन ने चंडीगढ़ में स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान चंडीगढ़ के लिए सीनियर पुलिस अधीक्षक कुलदीप चहल, यातायात सुरक्षा की एसएसपी मनीषा चौधरी, आईपीएस मनोज मीणा, आईपीएस श्रुति अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंसेट
झज्जर के रेवाड़ी खेड़ा में आज लगाएंगे 23वां ऑक्सीजन बाग
पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाई गई मुहिम के तहत देवेंद्र सूरा अब तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में 22 ऑक्सीजन बाग लगा चुके हैं। इसी कड़ी में 26 जून को झज्जर के रेवाड़ी खेड़ा में 5 एकड़ में प्रदेश का 23वां ऑक्सीजन बाग लगाएंगे। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देवेंद्र सूरा ने बताया कि युवा पर्यावरण मित्र व ग्रामीणों के सहयोग से यह ऑक्सीजन बाग लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में युवाओं के साथ ही महिलाएं व बुजुर्ग भी आगे आ रहे हैं। इसी वर्ष देश का पहला महिला ऑक्सीजन बाग गांव बली कुतुबपुर में लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
निशुल्क मुहैया कराए जाते हैं पौधे
देवेंद्र सूरा ने बताया कि आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध वायु देने व पर्यावरण संरक्षण के लिए शुरू की गई मुहिम रंग ला रही है। इस मुहिम को मजबूती देने के लिए पर्यावरण परिवार की तरफ से सोनीपत-गोहाना मार्ग पर जनता नर्सरी स्थापित की हुई है। जिसमें हर साल करीब 25 हजार ऑक्सीजन बढ़ाने वाले बड़, पीपल व औषधीय पौधे तैयार कर विभिन्न स्थानों पर लगाए जाते हैं। यही नहीं नर्सरी में आने वाले लोगों को पौधे निशुल्क मुहैया करवाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed