Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tree fell on wire after rain, power cut in more than 20 colonies

Sonipat News: बारिश के बाद तार पर गिरा पेड़, 20 से ज्यादा कॉलोनियों की बिजली ठप

Mon, 16 Jun 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on wire after rain, power cut in more than 20 colonies
फाेटो 08 : सोनीपत के काठ मंडी के पास बिजली लाइन पर पेड़ गिरने पर उठता धुआं। स्रोत: बिजली निगम
सोनीपत। बारिश के बाद रविवार सुबह साढ़े आठ बजे बाद काठ मंडी के पास तार पर पेड़ गिर गया। इसके चलते 20 से ज्यादा कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम तक बिजली नहीं आने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली समस्या को लेकर लोग लगातार शिकायत करते रहे, लेकिन शिकायत केंद्र से उन्हें सही जवाब नहीं मिल रहा था। वहीं, बिजली कर्मी सुबह से लाइन ठीक करने में लगे हुए थे। खबर लिखे जाने तक बिजली नहीं बहाल हो पाई थी।
विज्ञापन

शहर के पश्चिमी क्षेत्र में रविवार सुबह से मोहन नगर व मंडी फीडर बंद थे। इसकी वजह से क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति ठप रही। 33 केवी सूरज स्टील बिजली घर से जुड़े गुड़ मंडी, मिशन रोड, आर्य नगर, मिशन कॉलोनी, मिर्च मंडी, काठमंडी, वेस्ट रामनगर व ओल्ड रोहतक रोड के साथ लगती कई कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी फीडर पर काठ मंडी के पास रविवार सुबह पेड़ गिर गया था। इसके चलते लाइट गुल होने के कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। बिजली न होने के कारण अधिकतर घरों में इनवर्टर भी ठप हो गए।
दूसरी तरफ दो दिन पहले मोहन नगर के पास बिजली लाइन का केबल बॉक्स फट गया था। इसके चलते मोहन नगर, लक्ष्मण कॉलोनी, बाबा कॉलोनी समेत आसपास क्षेत्र में बिजली गुल हो गई थी। लाइन को दुरुस्त करने के बाद चालू किया गया। शनिवार रात को फिर लाइन में बाधा आई। रविवार सुबह से वहां पर मरम्मत का काम जारी है।
बाबा कॉलोनी, लक्ष्मण कॉलोनी, मोहन नगर, नई अनाज मंडी, बैंयापुर, लहराड़ा, कालूपुर, भगत सिंह कॉलोनी, प्रभु नगर, मिर्च मंडी, आर्य नगर, गुड़ मंडी, काठ मंडी व ओल्ड रोहतक रोड के साथ लगती कई कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति बंद है। 50 हजार लोग बिजली समस्या से जूझते रहे। हवा नहीं चलने से गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा।
सुबह के समय पानी के लिए तरसे लोग
सुबह साढ़े आठ बजे बिजली गुल होने के कारण दो बूस्टिंग स्टेशन बंद रहे। इसके चलते सुबह से समय पानी की आपूर्ति बाधित रही। लोग सुबह से ही बिजली निगम व नगर निगम के अधिकारियों को फोन कर बिजली के साथ पानी आपूर्ति की मांग करते रहे, मगर उनको कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

काठ मंडी के पास बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया था। वहीं, मोहन नगर फीडर पर दो दिन पहले केबल बॉक्स फट गया था। इसके चलते रविवार को दोनों लाइनों पर मरम्मत का कार्य किया गया। शाम तक मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद लाइन चालू कर दी जाएगी। -निर्मल सिंह, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed