{"_id":"6293cc9ac09ba55914646214","slug":"tree-fell-on-railway-track-in-storm-ohe-line-damaged-railway-traffic-disrupted-sonipat-news-rtk648111791","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में रेलवे ट्रैक पर टूटकर गिरा पेड़, ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त, बाधित रहा रेलवे यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में रेलवे ट्रैक पर टूटकर गिरा पेड़, ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त, बाधित रहा रेलवे यातायात
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर गिरे पड़े को हटाते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी में हरसाना रेलवे स्टेशन के पास पेड़ टूटकर ट्रैक पर गिर गया, वहीं ओएचई लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे रेलवे यातायात बाधित रहा। पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से तीन घंटे तक की देरी से चली। जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे यातायात बाधित होने से ट्रेनें विभिन्न स्थानों पर खड़ी रही। ट्रेन में बैठे अनेक यात्रियों ने स्टेशन पर उतरकर सड़क का सहारा लेकर गंतव्य तक पहुंचने में ही भलाई समझी।
रविवार शाम को चली आंधी में हरसाना स्टेशन के पास पेड़ टूटकर ट्रैक पर गिर गया। वहीं ओएचई लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे सवारी गाड़ियां अलग-अलग स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक से पेड़ हटाया और रात करीब 9 बजे के बाद ओएचई लाइन को ठीक कर रेलवे यातायात सुचारु किया गया। इसके बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।
ये ट्रेनें देरी से चली
संख्या ट्रेन देरी
04127 पानीपत-दिल्ली विशेष ट्रेन 2.50 घंटे
04451 दिल्ली-पानीपत मेमू 2.40 घंटे
04471 पीएनजी सवारी गाड़ी 2.10 घंटे
04405 एचएनके सवारी गाड़ी 2.30 घंटे
14033 जम्मू मेल 1.35 घंटे
12311 नेताजी एक्सप्रेस 2.05 घंटै
18309 मूरी एक्सप्रेस 1.00 घंटा
आंधी में हरसाना कलां स्टेशन के पास पेड़ टूटकर गिरने से ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिससे ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से ढाई घंटे तक की देरी से चली। रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक पर गिरे पड़े को हटाया और लाइन ठीक कर रेलवे यातायात सुचारु किया। -दीपक कुमार, सीपीआरओ, उत्तर रेलवे, दिल्ली।