फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Trains ran late for hours due to disruption in railway traffic, passengers remained worried

Sonipat News: रेलवे यातायात बाधित होने से घंटों देरी से चली ट्रेनें, यात्री रहे परेशान

Thu, 28 Mar 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 28 Mar 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Trains ran late for hours due to disruption in railway traffic, passengers remained worried
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को रेल यातायात प्रभावित रहा। मरम्मत कार्य के कारण एक सवारी गाड़ी को रद्द किया गया जबकि मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्री घंटों तक ट्रेन आने का इंतजार करते रहे। ट्रेन आने के बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दिल्ली अंबाला रेलवे लाइन पर बुधवार को होलंबी कलां, नरेला, सांदल कलां और पानीपत से तरावड़ी के बीच अलग-अलग स्थानों पर मेंटिनेंस का कार्य किया गया। जिस कारण दोपहर के समय अप व डाउन लाइन पर दौड़ने वाली ट्रेनों को पीछे के स्टेशनों पर ही रोकना पड़ा। इनमें गाड़ी संख्या 04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू को रद्द कर दिया गया। वहीं गाड़ी संख्या 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 2:39 घंटे, 12926 पश्चिम एक्सप्रेस 2:40 घंटे, 22430 दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस 3:15 घंटे, 04583 दिल्ली-पानीपत मेमू 2:00 घंटे व 14507 बठिंडा एक्सप्रेस 1:15 घंटे की देरी से चली। जिससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

दिल्ली मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार का कहना है कि रेलवे लाइन पर चल रहे कार्य के चलते ट्रेनों को पीछे के स्टेशन पर रोकना पड़ा था। जिससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी हुई है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से ही लाइनों पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed