फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Trains are running late on the Delhi-Ambala route in Sonipat.

Sonipat: दिल्ली-अंबाला रूट पर कोहरे का असर, ऊंचाहार 9, आम्रपाली 8, गीता जयंती व दादर एक्सप्रेस 5 घंटे लेट

Sat, 20 Dec 2025 12:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 20 Dec 2025 12:38 PM IST
सार

दिल्ली अंबाला रूट पर चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 9 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 8 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस और दादर एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चल रही हैं।

विज्ञापन
Trains are running late on the Delhi-Ambala route in Sonipat.
सोनीपत रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली-अंबाला रूट पर कोहरे के अलावा पंजाब व गाजियाबाद में इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते शनिवार को दर्जनभर एक्सप्रेस ट्रेन देरी से चल रही हैं। लंबी दूरी की एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनों के देरी से आने के कारण सवारी गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन


कोहरे व पंजाब के अमृतसर, फिरोजपुर मंडल व गाजियाबाद में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर अप-डाउन लाइन की एक्सप्रेस ट्रेनें शनिवार को 9 घंटे तक की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। दिल्ली अंबाला रूट पर चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 9 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 8 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस और दादर एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा मालवा एक्सप्रेस 4 घंटे, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस पौने 4 घंटे, संभलपुर एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। वहीं दिल्ली कुरुक्षेत्र रूट पर चलने वाली कई सवारी गाड़ियां भी पौने 3 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
पंजाब के अमृतसर, फिरोजपुर मंडल के अलावा गाजियाबाद यार्ड में इंटरलॉकिंग संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा कोहरे के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी में सुधार किया जा रहा है। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed