फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Training is a continuous process of learning: Rajiv Jain

प्रशिक्षण सीखने की निरंतर प्रक्रिया : राजीव जैन

Sat, 14 Mar 2026 06:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 14 Mar 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Training is a continuous process of learning: Rajiv Jain
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-14 में आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान में शामिल हो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मवाद, संस्कृति राष्ट्रवाद, लोकतंत्र मूल्य आधारित राजनीति, सर्व धर्म समभाव एवं अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलकर ही कार्यकर्ता सक्षम बन रहा है।
वह सेक्टर-14 स्थित सामुदायिक केंद्र में शहीद भगत सिंह मंडल के दो दिवसीय कार्यकर्ताओं के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के प्रथम सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण सीखने की निरंतर प्रक्रिया है। इसी बल पर भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है।
विज्ञापन

सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता ललित बत्रा ने करते हुए कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने की जरूरत है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने, समाज कल्याण निगम की चेयरपर्सन सुमित्रा चौहान ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में जिला महामंत्री नीरज ठरू, मंडल अध्यक्ष आरती शर्मा, पर्यवेक्षक सौरभ चौधरी, मंडल महामंत्री एमएल आहूजा, आनंद प्रकाश शर्मा, निवर्तमान पार्षद हरि प्रकाश सैनी, सुरेंद्र मदान, त्रिभुवन कौशिक, मुकेश सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed