फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Training given to police personnel to provide CRP

Sonipat News: पुलिस कर्मियों को दिया सीआरपी देने का प्रशिक्षण

Tue, 02 Dec 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Training given to police personnel to provide CRP
सोनीपत। पुलिस लाइन में सोमवार को जनरल परेड का आयोजन किया गया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन कुशल पाल सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। परेड के बाद पुलिस कर्मियों को प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में सीपीआर और प्राथमिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को सीपीआर देने के तरीके और स्ट्रेचर का उचित प्रयोग भी सिखाया। जनरल परेड में अधिकांश अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन कुशल पाल सिंह ने जनरल परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने डायल 112 वाहनों का बेहतर रखरखाव करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त शहर सोनीपत अमित धनखड़ व सहायक पुलिस आयुक्त राई विपिन अहलावत भी मौजूद रहे। परेड के पास पुलिस कर्मियों को सीपीआर से संबंधित जानकारी दी। सीपीआर किस व्यक्ति को देना चाहिए व किस को नही देना चाहिए यह जानकारी पुलिस फार्मेसी ऑफिसर देवेंद्र सिंह व भगवान दास ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीआर क्रिया करने में सबसे पहले पीड़ित को किसी ठोस जगह पर लिटा दिया जाता है और प्राथमिक उपचार देने वाला व्यक्ति उसके पास घुटनों के बल बैठ जाता है। उसकी नाक और गला चेक कर ये सुनिश्चित किया जाता है कि उसे सांस लेने में कोई रुकावट तो नहीं है। जीभ अगर पलट गई है तो उसे सही जगह पर उंगलियों के सहारे लाया जाता है। सीपीआर में मुख्य रूप से दो काम किए जाते हैं।
पहला छाती को दबाना और दूसरा मुंह से सांस देना जिसे माउथ टू माउथ रेस्पिरेशन कहते हैं। पहली प्रक्रिया में पीड़ित के सीने के बीचोबीच हथेली रखकर पंपिंग करते हुए दबाया जाता है। सीने पर दबाव और कृत्रिम सांस देने का अनुपात 30:02 का होना चाहिए।

कृत्रिम सांस देते समय मरीज की नाक को दो उंगलियों से दबाकर मुंह से सांस दी जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि नाक बंद होने पर ही मुंह से दी गयी सांस फेफड़ों तक पहुंच पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed