फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Train will run with KMP, dream will come true soon

केएमपी के साथ चलेगी ट्रेन, सपना जल्द होगा साकार

Mon, 11 Jul 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Train will run with KMP, dream will come true soon
सोनीपत। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ जल्द ही ट्रेन भी रफ्तार पकड़ेगी। यह सपना जल्द साकार होने वाला है। रेलवे लाइन बिछाने की परियोजना को पंख लगाने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए राजस्व विभाग के अधिकारी रेट तय करने में जुटे हैं। जिले मेें 18 गांवों की 112.33 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जमीन का अवार्ड सुनाने के साथ ही किसानों को मुआवजा देकर रेलवे लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे हजारों यात्रियों को फायदा होगा। इससे रेलवे लाइन के साथ उद्योगों का विस्तार भी होगा।
विज्ञापन

केएमपी एक्सप्रेस वे के साथ हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनने से पलवल, नूंह, गुरुग्राम, झज्जर और सोनीपत के लोगों को फायदा होगा। 121.7 किमी लंबा कॉरिडोर बनाने के लिए करीब 5617 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह रेलवे लाइन पलवल रेलवे स्टेशन से शुरू होकर और हरसाना कलां रेलवे स्टेशन तक बिछाई जाएगी। रेल लाइन बिछाने का प्रोजेक्ट पांच साल में पूरा होना है। इसके लिए जिलास्तर पर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेल लाइन बिछाने के बाद करीब 20 हजार यात्री रोजाना ट्रेन से सफर कर सकेंगे तो मालगाड़ी के जरिये रोजाना 5 करोड़ टन माल ढोया जा सकेगा। इस रेलवे लाइन से मल्टी लॉजिस्टिक हब को ज्यादा फायदा होगा।
विज्ञापन

इंसेट
हरसाना कलां स्टेशन बनेगा जंक्शन
हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनाने के लिए हरसाना कलां रेलवे स्टेशन को जंक्शन का रूप दिया जाएगा। इसके बाद जिले में तुर्कपुर व खरखौदा में रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके बाद जसौर खेड़ी, मांडौठी, बादली, देवरखाना, बाढ़सा, न्यू पातली, मानेसर, चंदला डूंगरवास, धूलावट, सोहना, सिलानी व न्यू पलवल में स्टेशन बनाए जाएंगे। रेलवे लाइन बिछने से गुरुग्राम, मानेसर, सोहना, फर्रुखनगर, खरखौदा व सोनीपत औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को फायदा होगा। प्रोजेक्ट को पूरा करने में रेल मंत्रालय, हरियाणा सरकार व प्राइवेट कंपनी का सहयोग लिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
इन गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण
गांव जमीन (हेक्टेयर)
किड़ौली 4.86
पाई 6.83
पहलादपुर 1.91
बरौणा 2.95
गोपालपुर 11.25
पिपली 16.98
थाना कलां 7.28
तुर्कपुर 9.27
मंडोरी 2.73
मंडोरा 19.15
नाहरा 3.98
मल्हामाजरा 9.51
छतेहरा बहादुरपुर 7.71
जगदीशपुर 1.36
नसीरपुर बांगर 0.11
हरसाना खुर्द 0.27
हरसाना कलां 0.36
अकबरपुर बारोटा 5.67
वर्जन
केएमपी एक्सप्रेस-वे के साथ हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनाया जाना है। इसके लिए अधिग्रहण की जानी वाली 18 गांवों की 112 हेक्टेयर जमीन के लिए रेट तय किए जा रहे है। जल्द ही जमीन का अधिग्रहण करने के लिए अवार्ड सुनाया जाएगा और किसानों को मुआवजा वितरित करके रेललाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।- चंद्रमोहन बिश्नोई, जिला राजस्व अधिकारी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed