फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Traffic service disrupted on Delhi to Chandigarh road due to Kisan Mahapanchayat

किसान महापंचायत: चंडीगढ़ मार्ग पर यातायात सेवा रही बाधित, यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना

Tue, 07 Sep 2021 10:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/गोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/गोहाना (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Sep 2021 10:03 PM IST
सार

28 अगस्त को हुए लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने मंगलवार को हरियाणा के करनाल में महापंचायत की। किसानों की महापंचायत की वजह से दिल्ली-चंडीगढ़ मार्ग पर यातायात बाधित रहा। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोनीपत जिले से अन्य दिनों 20 से 25 बसें चंडीगढ़ जाती थीं लेकिन मंगलवार को इनकी संख्या 15 रही। 

विज्ञापन
Traffic service disrupted on Delhi to Chandigarh road due to Kisan Mahapanchayat
करनाल में किसानों की महापंचायत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल में मंगलवार को हुई किसानों की महापंचायत का असर चंडीगढ़ रूट पर दिखाई दिया। सोनीपत बस अड्डे से चंडीगढ़ रूट पर बसें अपेक्षाकृत कम चलाई गईं। चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली बसों को दूसरे रूट पर भेजा गया। यही स्थिति गोहाना सब डिपो पर भी बनी रही। यहां चंडीगढ़ रूट की बसों को आगरा, जयपुर के लिए रवाना किया गया। इस रूट पर यातायात सेवाएं बाधित होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि दोपहर बाद बसों की संख्या को बढ़ाने से यात्रियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

 
किसानों की करनाल में आयोजित महापंचायत को देखते हुए सरकार द्वारा पहले ही करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद में इंटरनेट व एसएमएस सेवा बंद की गई थी। बसों के रूटों में भी बदलाव किए गए थे। सोनीपत बस अड्डे से सुबह के समय चंडीगढ़ रूट पर दो बसें भेजी गईं। दोनों बसों के सामान्य तरीके से चंडीगढ़ पहुंचने के बाद ही दोपहर बाद अन्य बसों का परिचालन किया गया। सामान्य दिनों में सोनीपत बस डिपो से जहां 20 से 25 बसें चंडीगढ़ रूट पर भेजी जाती हैं, वहीं मंगलवार को इस रूट पर 15 बसें ही भेजी गईं। 
विज्ञापन


गोहाना डिपो से सुबह 4:30 बजे एक ही बस को चंडीगढ़ भेजा गया
गोहाना सब डिपो से चंडीगढ़ रूट पर रोजाना छह बसों का परिचालन होता है। मंगलवार को सुबह 4:30 बजे एक ही बस को चंडीगढ़ भेजा गया। उसके बाद इस रूट पर बसों का परिचालन बंद कर दिया। इस रूट पर जाने वाली बसों को केवल पानीपत तक ही भेजा गया। शेष बसों को आगरा व जयपुर रूट के लिए रवाना कर दिया गया। इससे चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। अधिकारियों का कहना है कि गोहाना से आगरा के लिए 2, रोहतक होते हुए जयपुर के लिए 2 और दिल्ली से जयपुर तक तीन बसों को भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान पंचायत के चलते रोका परिचालन : खोखर
गोहाना सब डिपो के प्रभारी अशोक खोखर ने बताया कि करनाल में किसान महापंचायत के चलते चंडीगढ़ रूट पर बसों का परिचालन रोका गया है। सुबह केवल एक बस को चंडीगढ़ के लिए भेजा गया था। ऐसे में अन्य रूटों पर यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए गोहाना से आगरा, जयपुर, दिल्ली के अलावा रोहतक-पानीपत तक बसों का परिचालन दिनभर जारी रखा। 

किसान महापंचायत को देखते हुए सोनीपत-चंडीगढ़ रूट पर बसों की संख्या कम रखी गई। सुबह के समय दो बसों को रवाना किया गया था। इन बसों के सुरक्षित चंडीगढ़ पहुंचने के बाद अन्य बसों का परिचालन शुरू किया गया। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े, इसके लिए कारगर कदम उठाए गए हैं। - राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed