फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   traders sad witout elecricity, kundli traders protest, sonipat

प्रशासन प्लॉट पर प्लॉट बेचे जा रहा है, लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर का पता नहीं

Thu, 14 Jul 2016 12:09 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Thu, 14 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
traders sad witout elecricity, kundli traders protest, sonipat
उद्योगपतियों की शिकायतें सुनते हुए एचएसआईडीसी के अधिकारी - फोटो : amar ujala
 कुंडली के उद्योगपतियों ने बिजली विभाग से परेशान होकर आखिर मोर्चा खोल दिया और विभाग के आला अधिकारियों के सामने जमकर भड़ास निकाली। उद्योगपतियों ने कहा कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो उन्हें अपना बोरिया बिस्तर समेटकर इस क्षेत्र से जाना होगा या फिर धरना देना होगा। एचएसआईडीसी के हाल में सभी उद्योगपति बिजली और एचएसआईडीसी के अधिकारियों से रूबरू हो रहे थे।
विज्ञापन


प्रधान सुभाष गुप्ता ने बताया कि प्रशासन प्लॉट तो बेच रहा है, लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर है नहीं। सप्लाई की मांग ज्यादा है मगर विभाग बिजली उपलब्ध कराने में नाकाम रहा है। उन्होंने बताया कि 132 केवीए का सबस्टेशन 1991 में मंजूर हुआ था, जो 2013 में चालू हुआ। यह भी ओवरलोड हो चुका है। इसी के चलते उद्योग विभाग को लगभग दो से ढाई घंटे का कट झेलना पड़ना रहा है। सभी उद्योगपति इससे परेशान हैं ।
विज्ञापन


बिजली लोड चार्ज कम करे विभाग
उद्योगपतियों ने मांग की कि अगर उनको कट झेलना है तो बिजली विभाग उनसे वसूले जा रहे एक सौ पचास रुपये प्रतिकिलो वाट की दर को कम करें, क्योंकि इस परेशानी के चलते उनके मजदूर खाली बैठे रहते हैं और आर्थिक हानि उठानी पड़ती है। पदाधिकारियों हरीश  नरसरिया, धीरज चौधरी, गौरव जैन आदि ने बताया कि हमारा लक्ष्य कुुंडली को जनरेटर फ्री जोन बनाना है, मगर अधिकारियों के रवैये के चलते शायद यह नामुमकिन है। हरियाणा में बिजली होने के बावजूद भी बिजली नहीं मिल रही है। सभी तरह का ढांचा देने की जिम्मेदारी एचएसआईडीसी की है। इसके बाद भी विभाग उदासीन है अगर यही हाल रहा तो उद्योगपतियों को संघर्ष के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं इस बारे में अधिकारी
एचएसआईडीसी के एक्सईएन असीम टंडन ने बताया कि में इस समस्या को अपने उच्च अधिकारियों को सामने रखूंगा और अपने स्तर पर भी समस्या का जल्द से जल्द से समाधान करूंगा उद्योगपतियों को कोई भी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed