{"_id":"6148dc298ebc3eb79611adfa","slug":"traders-furious-at-the-start-of-parking-fee-staged-a-sit-in-sonipat-news-rtk6246252161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग शुल्क शुरू होने पर भड़के व्यापारी, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग शुल्क शुरू होने पर भड़के व्यापारी, दिया धरना
सार
सुभाष चौक के पास शुल्क पार्किंग चलाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने 75 हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से ठेका आवंटित किया है। निगम की तरफ से वर्क ऑर्डर जारी किए जाने के बाद ठेकेदार ने रविवार रात सुभाष चौक के पास दुकानों के सामने कंटीले तारों की बाउंड्री करके शुल्क पार्किंग की व्यवस्था कर दी।
विज्ञापन
सुभाष चौक के पास शुल्क पार्किंग के लिए लगाए गए कंटीले तार काटते विधायक जयवीर वाल्मीकि व मेयर निखि
- फोटो : Sonipat
विस्तार
शहर के सुभाष चौक के पास नगर निगम की ओर से शुल्क पार्किंग शुरू किए जाने पर सोमवार को व्यापारियों ने विरोध कर दिया। इस दौरान व्यापारियों ने पार्किंग परिसर में धरना दिया और नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
व्यापारियों का कहना था कि पहले ही व्यापारी मंदी की मार झेल रहे हैं। दुकानों के सामने शुल्क पार्किंग होने से उनके व्यापार पर असर पड़ेगा। सुभाष चौक के पास शुल्क पार्किंग नहीं चलने दी जाएगी। सूचना मिलने के बाद मेयर निखिल मदान धरने पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को नगर निगम अधिकारियों से बात करके टेंडर रद्द कराने का आश्वासन दिया।
सुभाष चौक के पास शुल्क पार्किंग चलाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने 75 हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से ठेका आवंटित किया है। निगम की तरफ से वर्क ऑर्डर जारी किए जाने के बाद ठेकेदार ने रविवार रात सुभाष चौक के पास दुकानों के सामने कंटीले तारों की बाउंड्री करके शुल्क पार्किंग की व्यवस्था कर दी। सोमवार सुबह पार्किंग में खड़ा करने के लिए आने वाले दोपहिया वाहन चालकों से 20 रुपये व कार चालकों से 30 रुपये शुल्क मात्र छह घंटे के लिए वसूला जाने लगा। बाजार खुलने के बाद इसका पता लगने पर सोमवार सुबह व्यापारियों ने जिला व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ मिलकर पार्किंग परिसर में धरना दिया। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने शुल्क पार्किंग बंद करने व कंटीले तार हटवाने की मांग की। व्यापारियों के धरने की सूचना के बाद मौके पर विधायक जयवीर वाल्मीकि व नगर निगम मेयर निखिल मदान पहुंचे और पार्किंग के लिए ठेकेदार की तरफ से लगाए तार खुद काट दिए।
विज्ञापन
कंटीले तार लगाए जाने से कई लोग हुए घायल
जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि सड़क किनारे पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए ठेकेदार द्वारा कंटीले तार लगाए गए। दुकानों पर जाने के लिए कई लोग इन तारों में उलझकर घायल हो गए। नगर निगम अधिकारियों की अनदेखी के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई है।
मेयर बोले - की जाएगी टेंडर रद्द करने की अनुशंसा
मेयर ने कहा कि शुल्क पार्किंग के लिए जिस एजेंसी ने यह टेंडर लिया है, उसे करने की बात अधिकारियों के साथ बैठक कर की जाएगी और यहां पर वाहन चालकों की सुविधा के लिए निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था करवाई जाएगी। इसके लिए निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था व्यापारी अपने स्तर पर संभालें। इस पर व्यापारियों ने मेयर का आभार जताया। इस दौरान जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला, संजय वर्मा, निगम पार्षद सूर्या दहिया, पार्षद लक्ष्मीनारायण तनेजा, कमल हसीजा, रविंद्र सरोहा, राकेश चोपड़ा, यशपाल, नरेश कुमार, सतीश कुमार, बिट्टू जैन समेत अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे।
व्यापारियों से दुकानों के आगे रेहड़ियां खड़ी नहीं कराने की अपील
मेयर ने कहा कि शहर के व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानों के आगे रेहड़ियां खड़ी करवाई जा रही हैं। ऐसे में व्यापारी उन रेहड़ी वालों से पैसे भी ले रहे हैं। रेहड़ियां खड़ी होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। इस पर दुकानदारों की आपस में सहमति बनी कि किसी भी दुकान के आगे रेहड़ी खड़ी नहीं होगी। अगर कोई दुकानदार दुकान के आगे रेहड़ी खड़ी करवाता पाया गया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं मेयर ने कहा कि सुभाष चौक, गीता भवन चौक व कच्चे क्वार्टर मार्केट में बेहतर काम करने की योजना है। अगर व्यापारी साथ देंगे तो इन मार्केट को बेहतर बनाया जाएगा। इसके बाद यहां आने वाले लोगों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सुभाष चौक के पास शुल्क पार्किंग के विरोध में धरने पर बैठे व्यापारियों को जूस पिलाते विधायक जयवीर - फोटो : Sonipat