{"_id":"699458e3fc6bf60773078cdc","slug":"traders-can-complain-about-gst-irregularities-on-the-tax-friendly-app-sonipat-news-c-197-1-snp1003-149728-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कर हितैषी एप पर व्यापारी जीएसटी से जुड़ी अनियमितता की कर सकेंगे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कर हितैषी एप पर व्यापारी जीएसटी से जुड़ी अनियमितता की कर सकेंगे शिकायत
Tue, 17 Feb 2026 05:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 17 Feb 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-12 स्थित अपने कार्यालय में जिला व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बै
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। प्रदेश सरकार की ओर से कर प्रणाली में पारदर्शिता और जन भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किए गए कर हितैषी एप के संबंध में उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (बिक्री कर) अरविंद कुमार ने जिला व्यापारमंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
अरविंद कुमार ने बताया कि कर हितैषी एप का उद्देश्य जीएसटी व्यवस्था में पारदर्शिता और टैक्स चोरी में पारदर्शिता लाना है। इसके माध्यम से कोई भी नागरिक या व्यापारी अपनी पहचान गोपनीय रखते हुए जीएसटी से संबंधित अनियमितताओं जैसे बिना बिल बिक्री, फर्जी बिलिंग, बिना पंजीकरण व्यापार या अन्य कर उल्लंघन की शिकायत फोटो, वीडियो या दस्तावेजों सहित ऑनलाइन दर्ज कर सकता है।
उन्होंने व्यापारियों से नियमों का पालन करने और अन्य व्यापारियों को भी जागरूक करने की अपील की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एप के माध्यम से प्राप्त सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी।
विज्ञापन
व्यापारियों ने कहा कि पारदर्शी कर व्यवस्था से ईमानदार व्यापारियों को लाभ मिलेगा। अनुचित प्रतिस्पर्धा पर रोक लगेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यापारियों के बीच एप के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस दौरान जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला, शहरी कार्यकारी प्रधान एवं जिला प्रवक्ता पवन तनेजा, युवा प्रधान हिमांशु कुकरेजा, किरयाना एसोसिएशन प्रधान नवीन गर्ग, कर सलाहकार एडवोकेट अरविंद मित्तल, ईटीओ प्रताप सिंह कुंडू व डीटीआई अजय सरोहा उपस्थित रहे।