फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tractor taken out in the city, warning of nationwide strike on March 16

Sonipat News: शहर में निकाला ट्रैक्टर मार्च, 16 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी

Sat, 27 Jan 2024 10:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 Jan 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Tractor taken out in the city, warning of nationwide strike on March 16
फोटो 04. सोनीपत में ट्रैक्टर मार्च के दौरान जुलूस निकालते किसान व मजदूर संगठन के सदस्य। संवाद
सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान और मजदूर संगठनों की ओर से शहर में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। इसकी शुरुआत सेक्टर-23 से की गई। यह मार्च महलाना चौक, ककरोई चौक, गोहाना रोड आरओबी, गीता भवन चौक, देवीलाल चौक, पुरखास अड्डा, शनि मंदिर रेलवे अंडरपास, छोटूराम चौक होते हुए लघु सचिवालय तक निकाला गया।
विज्ञापन

मार्च का नेतृत्व कर रहे डॉ. सत्यपाल रांगी, जयभगवान, ईश्वर सिंह दहिया ने बताया कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी देने, किसानों से किए गए वादे पूरे करने, लखीमपुर खीरी मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई। ट्रैक्टर मार्च में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस), एआईकेएस, किसान मजदूर पंचायत, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) एआईयूटीयूसी, सीटू, एआईसीसीटीयू आदि संगठनों ने भाग लिया।
विज्ञापन


ईश्वर सिंह राठी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार किसान और मजदूरों की मांग पूरी करे, अन्यथा 16 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल व भारत बंद किया जाएगा। इस दौरान रामफल दोदवा, रणबीर मलिक, भटाना जाफराबाद के सरपंच कवित, बिजेंद्र दहिया, भगत सिंह, वजीर, हंसराज राणा, राजकुमार राणा, हरिप्रकाश, आनंद शर्मा, शीलकराम मलिक व सूर्य प्रकाश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 04. सोनीपत में ट्रैक्टर मार्च के दौरान जुलूस निकालते किसान व मजदूर संगठन के सदस्य। संवाद

फोटो 04. सोनीपत में ट्रैक्टर मार्च के दौरान जुलूस निकालते किसान व मजदूर संगठन के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed