फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tractor march will be taken out by Dahiya Khap on 28th

Sonipat News: दहिया खाप की ओर से 28 को निकाला जाएगा ट्रैक्टर मार्च

Sun, 25 Feb 2024 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 25 Feb 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Tractor march will be taken out by Dahiya Khap on 28th
सोनीपत के गांव दहिया खाप के चबूतरे पर पंचायत करते प्रमुख लोग। संवाद
खरखौदा। गांव सिसाना में दहिया खाप के चबूतरे पर हुई पंचायत में 28 फरवरी को किसान आंदोलन के तहत खरखौदा शहर में ट्रैक्टर मार्च निकालने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पंचायत में सेवानिवृत्त कार्यकारी अभियंता धर्मबीर दहिया ने कहा कि हमें ऐसा काम करना चाहिए कि राष्ट्र का निर्माण ना रुके और कोई व्यापारी, मजदूर वर्ग भी परेशान ना हो। उन्होंने कहा कि आंदोलन होते रहे हैं और आगे भी होंगे, लेकिन हमें आंदोलन के दौरान अपनी सभ्यता को नहीं भूलना चाहिए। हमें एकजुट होना होगा और ऐसा कोई निर्णय लेना होगा कि जिससे हर वर्ग को फायदा मिले, किसी का नुकसान ना हो। पंचायत की अध्यक्षता केहर सिंह ने की। साथ ही फैसला लिया गया कि 28 फरवरी को खरखौदा अनाज मंडी में ट्रैक्टरों के साथ किसान एकत्रित होंगे और शहर के बाईपास पर ट्रैक्टर मार्च निकालकर एसडीएम को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान बुधराम, राजेंद्र, पुनीत, देशपाल, शक्ति, गणेश, रमेश, बिजेंद्र उर्फ ढीलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed