फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tractor march taken out over delay in sugar mill repair tender

Sonipat News: चीनी मिल रिपेयरिंग टेंडर में देरी पर निकाला ट्रैक्टर मार्च

Tue, 16 Sep 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Tractor march taken out over delay in sugar mill repair tender
फोटो 30: सोनीपत में कामी रोड पर किसानों की तरफ से निकाले गए मार्च में शामिल ट्रैक्टर। संवाद
सोनीपत। कामी रोड स्थित सहकारी चीनी मिल में रिपेयरिंग टेंडर प्रक्रिया में हो रही देरी के विरोध में किसानों ने सोमवार को ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसान कामी रोड चीनी मिल से सब्जी मंडी, बस अड्डा, गीता भवन चौक, गोहाना रोड होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और उपायुक्त को मुख्यमंत्री व सहकारिता मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसान नेता वीरेंद्र पहल, सुमित ने बताया कि सहकारी चीनी मिल में रिपेयरिंग का टेंडर समय पर नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में किसान तीन बार अपना मांगपत्र जिला अधिकारियों को सौंप चुके हैं मगर अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

किसानों ने आशंका व्यक्त की कि इस बार टेंडर प्रक्रिया में हो रही देरी की वजह से समय पर पेराई सत्र शुरू नहीं हो पाएगा। किसानों ने बताया कि आमतौर पर नवंबर के पहले सप्ताह में पेराई सत्र की शुरुआत हो जाती है। इस बार समय पर अगर रिपेयरिंग नहीं हुई तो दिसंबर से पहले पेराई सत्र चालू नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं होने पर ट्रैक्टर मार्च निकाला है। अगर सरकार और प्रशासन अब भी नहीं जागा तो भूख हड़ताल करने से पीछे नहीं हटेंगे। वह सरकारी कार्यालयों पर ताला जड़ेंगे। किसानों ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो सोनीपत में चक्का जाम किया जाएगा। उनकी सरकार से मांग है कि जल्द टेंडर आवंटित कर रिपेयरिंग का काम पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed