{"_id":"6293cbf4ea63e628937f17fd","slug":"towers-and-trees-fell-due-to-the-wind-speed-up-to-90-kmph-sonipat-news-rtk6481115196","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली आंधी के कारण गिरे टावर और पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली आंधी के कारण गिरे टावर और पेड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को शाम को हुई बारिश ने भले ही राहत दिलाई हो, लेकिन 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। हाईटेंशन लाइन व मोबाइल टावर तक गिर गया। दुकानों के बाहर लगे बोर्ड भी हवा में लहराते हुए सड़कों पर गिरते रहे। बिजली के खंभे टूटने से जिले में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं दूसरी तरफ बारिश में विभिन्न स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। सड़कें जलमग्न होने से कई स्थानों पर वाहन भी बंद पड़ गए। जिन्हें लोग धक्का मारकर ले जाते दिखे। कई स्थानों पर जाम की भी स्थिति बनी रही।
दो दिन से तापमान और उमस के चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते दोपहर से ही मौसम में बदलाव आने शुरू हो गया था। शाम को तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। जिले में सबसे ज्यादा नुकसान आंधी चलने से हुआ है। विभिन्न स्थानों पर कई पेड़ टूटकर गिर गए। हालांकि जिले में कितने पेड़ व खंभे टूटे हैं, इसका आंकलन नहीं लगा है। बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से जिलेभर की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली निगम के अधिकारियों की माने तो सोनीपत शहर, राई, कुंडली क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान हुआ है।
अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारी बिजली आपूर्ति सुचारु करने में लगे हुए हैं। जिन स्थानों पर खंभे ज्यादा गिरे हुए हैं, वहां सोमवार को ही बिजली आपूर्ति दुरुस्त हो सकेगी। खरखौदा से गोहाना जाने वाले कई मार्गों पर भारी पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गए। जेसीबी की सहायता से पेड़ हटवाए गए। ककरोई से नकलोई जाने वाले मार्ग पर भी कई जगह आंधी से गिरे पेड़ों ने मार्ग को रोक दिया था।
विज्ञापन
अंधेरे में डूबी रही दर्जनभर कॉलोनियां
आंधी ने एक बार फिर कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप कर दी है। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार आंधी में बिजली के खंभे गिर गए तो वहीं कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। ऐसे में बिजली बाधित हो गई है। दर्जनों गांवों में देर रात तक भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई थी। साथ ही शहरी क्षेत्र में भी दर्जनभर कॉलोनियां देर रात तक अंधेरे में डूबी रही।
नीम के पेड़ पर गिरी बिजली तो कार पर गिरा टावर
शहर की रेलवे कॉलोनी में नीम के पेड़ पर बिजली गिरने से पेड़ जमीन पर आ गिरा। हालांकि इससे जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं रोहतक रोड काठमंडी में मोबाइल टावर सड़क किनारे खड़ी एक कार पर आ गिरा, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हरसाना में हाईटेंशन लाइन का टावर गिर गया। हालांकि इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। ओल्डी डीसी रोड व गीता भवन चौक पर दुकानों के बाहर लगे बड़े-बड़े बोर्ड भी आंधी में उड़ते हुए सड़कों पर गिरते रहे, हालांकि इसने बड़ा हादसा होने से टल गया।
दिन में गर्मी तो शाम को आंधी से घरों में कैद रहे लोग
रविवार को दिन में भीषण गर्मी और शाम को आंधी के कारण लोगों घरों में कैद रहे। सुबह करीब 8 बजे से ही गर्म हवाओं का अहसास होना शुरू हो गया था। दोपहर बाद तक गर्म हवाएं तन झुलसाती रही। वातावरण में उमस की मात्रा भी 45 प्रतिशत बनी रही। जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शाम को आंधी और बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, बारिश थमने के बाद मौसम सुहावना हुआ और चहल पहल बढ़ गई।
कहां कितनी हुई बारिश
सोनीपत 14 एमएम
गन्नौर 01 एमएम
गोहाना 01 एमएम
खरखौदा 01 एमएम
राई 18 एमएम
आंधी की वजह से क्षतिग्रस्त हुई मकान की छत
गन्नौर। आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी से लाला गढ़ी में एक मकान की छत गिर गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। लाला गढ़ी निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दूसरे कमरे में खाना खा रहा था। आंधी के कारण साथ लगते पड़ोसी के मकान की दीवार टूट कर उसकी छत पर गिर गई जिसके बाद उसके कच्ची छत की कड़ियों सहित पूरी तरह से ध्वस्त हो कर नीचे गिर गई। हादसे के दौरान उनके घर का कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पवन कुमार का कहना है कि इस हादसे से उसे काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। उसने प्रशासन से आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है।

हरसाना के पास आंधी में गिरा हाईटेंशन लाइन का टावर। संवाद- फोटो : Sonipat