फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Torn clothes of minor, Family beaten for opposing gang rape

घर से घुसकर नाबालिग के फाड़े कपड़े, सामूहिक दुष्कर्म का विरोध करने पर परिजनों को पीटा

Wed, 31 Mar 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Torn clothes of minor, Family beaten for opposing gang rape
सोनीपत। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तीन भाइयों समेत कई लोगों ने घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की। आरोप है कि तीन भाई उसकी 14 साल की बेटी को जबरन छत पर ले गए और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म करने का विरोध किया तो परिजनों को बुरी तरह पीटा गया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास, 6 पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि दुल्हेंडी की देर शाम को वह घर पर था। इसी दौरान उनके पड़ोस के तीन भाई 10-12 अन्य लोगों के साथ उनके घर में घुस आए। उन्होंने परिजनों के साथ मारपीट की। बाद में तीन भाई उसकी नाबालिग बेटी को छत पर ले गए और उसके कपड़े फाड़ दिए। जब वह अपनी बेटी को आरोपियों से छुड़वाने लगे तो उन्हें बुरी तरह से पीटा गया। बाद में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के सदस्यों ने मामले की शिकायत मंगलवार को पुलिस को दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के बयान पर पांच नामजद समेत अन्य के खिलाफ धारा 148, 149, 323, 452, 506, 365, 376डी व 6 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

व्यक्ति ने घर में घुसकर मारपीट करने और उसकी बेटी को जबरन छत पर ले जाकर उसके कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। आरोप है कि नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने लगे तो उन्होेंने पीड़ित को छुड़वाया। इस पर परिवार के लोगों को बुरी तरह पीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। - प्रमिला, महिला थाना प्रभारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed