फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Took oath not to burn stubble for better health in Kisan Mela

Sonipat News: किसान मेला में बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए पराली न जलाने की शपथ ली

Sat, 30 Sep 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 30 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Took oath not to burn stubble for better health in Kisan Mela
फोटो 39. जिला स्तरीय किसान मेले के दौरान ट्रैक्टरों की प्रदर्शनी का अवलोकन करते विधायक मोहनलाल
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से फसल अवशेष प्रबंधन के तहत जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया। विधायक मोहनलाल बड़ौली ने बतौर मुख्यातिथि रिबन काटकर मेले का शुभारंभ और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वह किसी भी स्थिति में पराली न जलाएं। पराली जलाना नुकसानदायक है। पर्यावरण संरक्षण और बेहतर स्वास्थ्य के लिए हमें पराली न जलाने का संकल्प लेना होगा।
विज्ञापन

मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों को स्प्रे ड्रोन और आधुनिक कृषि यंत्रों ने आकर्षित किया। विभाग की तरफ से आधुनिक कृषि स्प्रे ड्रोन की प्रदर्शनी लगाई गई थी। अनुदान पर दिए जाने वाले कृषि यंत्रों को भी किसानों के सामने रखा गया।
विज्ञापन

प्रगतिशील किसानों को किया गया सम्मानित
जिलास्तरीय मेले के दौरान प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत शानदार काम करने पर गांव बैंयापुर निवासी संदीप को सम्मानित किया गया। गांव बरोणा निवासी आशीष को प्राकृतिक खेती, डेयरी, गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में पुरस्कार दिया गया। गांव घसौली के किसान उमेश त्यागी को प्राकृतिक खेती करने के लिए सम्मानित किया गया। गांव मल्हा माजरा के वीर सिंह को पॉली हाउस पद्धति के माध्यम से कृषि कार्य करने के लिए सम्मान मिला। गोहाना ब्लाॅक से प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बिजेंद्र को सम्मानित किया गया। गंगाना निवासी अनिल व आहुलाना गांव के किसान सेशन कुमार को बेहतर पद्धति से कृषि करने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्नोत्तरी के विजेता किसान किए पुरस्कृत
किसान मेले में खेती पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। विजेता अंकिता, संजय, मोनिका, पंकज, संतोष, सुभाषचंद, प्रदीप, अनिल, प्रदीप कुमार और रमेश आंतिल को विधायक ने सम्मानित किया। विभाग के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले विपिन, दीपक, मंजीत, रानी, पिंकी, मुकेश, मनीषा, अनिल कुमार और रमेश को सम्मानित किया। साथ ही सबसे बेहतरीन स्टॉल के लिए प्रदीप को पुरस्कार मिला पुरस्कृत किया गया।

पराली न जलाने के साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डाॅ. पवन शर्मा ने किसानों को पराली न जलाने के साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, शुगर मिल के प्रबंध निदेशक संजय कुमार, नगराधीश डाॅ. अनमोल, जिला बागवानी अधिकारी राकेश कुमार, नवीन हुड्डा, देवेंद्र कुहाड़, डॉ. राजेंद्र मेहरा, संजय आंतिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed