{"_id":"6841f18b97db783a2a019dec","slug":"took-a-dip-in-the-lake-of-satkumbha-dham-on-ganga-dussehra-sonipat-news-c-197-1-snp1008-137616-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गंगा दशहरा पर सतकुंभा धाम के सरोवर में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गंगा दशहरा पर सतकुंभा धाम के सरोवर में लगाई डुबकी
Fri, 06 Jun 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो 25- सोनीपत के गन्नौर के गांव खेड़ी गुज्जर स्थित सिद्धपीठ तीर्थ सतकुंभा धाम के सरोवर में गं
गन्नौर। गंगा दशहरा पर गांव खेड़ी गुज्जर स्थित सिद्धपीठ तीर्थ सतकुंभा धाम के सरोवर में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा व अन्य पवित्र नदियों का स्मरण कर सरोवर में स्नान किया। इसके बाद मंदिर में पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी। भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि सतकुंभा धाम शक्ति व शांति का केंद्र है। यहां की ऊर्जा उन्हें सदैव समाज के लिए कुछ नया करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा ही परमात्मा की सच्ची आराधना है।
सनातन धर्म के संस्कार ही जीवन का मूल आधार हैं। उन्होंने सतकुंभा धाम में नवनिर्मित सत्संग सभागार एवं लंगर हाॅल का उद्घाटन किया। पीठाधीश्वर महंत राजेश स्वरूप महाराज ने कहा कि गंगा दशहरा पर्व पवित्र स्नान, आत्म शुद्धि व सेवा का उत्सव है। धाम में श्रद्धालुओं के लिए छबील व भंडारे की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं खासकर बच्चों के लिए मेला लगाया गया। पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखा। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, निशांत छौक्कर, पूर्व प्रधान सेठपाल छौक्कर, जनेश्वर, रामफल बाबू, सत्यवान स्वरुप, महेंद्र भारद्वाज मौजूद रहे।
राठधना रोड पर लगाई छबील
नरेंद्र नगर स्थित शिव मंदिर सुधार समिति की ओर से गंगा दशहरा पर राठधना रोड पर ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई गई। समिति के सदस्यों ने राठधना रोड से गुजरने वाले हर राहगीर व वाहन चालक को पानी पिलाकर उनकी प्यास बुझाई। इस कार्य में नरेंद्र नगर के दुकानदारों ने भी सहयोग किया। आचार्य मनमोहन मिश्रा व शिव मंदिर सुधार समिति के सदस्यों ने बताया कि गंगा दशहरे के दिन छबील लगाकर लोगाें को पानी पिलाने से पुण्य मिलता है। छबील में सुरेश वत्स, राज सिंह, विजय वर्मा, महावीर रोहिल्ला, विक्रम गर्ग, पवन त्यागी मौजूद रहे।