फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   tomorrow effigies of pm and home minister will be burnt across the district

जिलेभर में कल पीएम व गृह मंत्री के पुतले फूंके जाएंगे

Fri, 15 Oct 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
tomorrow effigies of pm and home minister will be burnt across the district
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में वीरवार को संयुक्त किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में किसानों की हत्या की निंदा की गई।
विज्ञापन

ईश्वर सिंह राठी ने बताया कि मारे गए किसानों के अस्थि कलश देशभर में ले जाए जाएंगे। साथ ही इस जघन्य कांड के विरोध में 16 अक्तूबर को जिलेभर में पीएम व गृह मंत्री के पुतले फूंके जाएंगे। 18 अक्तूबर को सोनीपत रेलवे जंक्शन के पास सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रेल रोकी जाएंगी। आंदोलन तेज करने के लिए लखनऊ में 26 अक्तूबर को महापंचायत की जाएगी, उसमें जिलेभर से किसान भी हिस्सा लेने लखनऊ जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता कामरेड श्रद्धानंद सोलंकी ने की। इस दौरान ब्रह्मसिंह दहिया, ईश्वर सिंह दहिया, भगत सिंह, रविंद्र, छतर सिंह, विजेंद्र सिंह दहिया, दलबीर सिंह, आनंद शर्मा, डॉ. सतपाल, मास्टर हिम्मत सिंह, वजीर सिंह, जयकरण, हवा सिंह, नफे सिंह, सुरेश अहलावत, धर्मबीर, करतार सिंह, धर्म सिंह, रामकिशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed