{"_id":"650de9cf7966cd33980eea74","slug":"toll-plaza-officer-arrived-with-incomplete-records-sdm-scolded-sonipat-news-c-197-1-snp1002-6474-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अधूरे रिकॉर्ड के साथ पहुंचे टोल प्लाजा अधिकारी, एसडीएम ने लताड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अधूरे रिकॉर्ड के साथ पहुंचे टोल प्लाजा अधिकारी, एसडीएम ने लताड़ा
Sat, 23 Sep 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
गांव भिगान टोल प्लाजा के अधिकारियों से बातचीत करते एसडीएम डॉ. निर्मल नागर व एसीपी गोरखपाल राणा।
गन्नौर। गांव भिगान टोल प्लाजा पर कार सवार महिला और व्यक्ति से मारपीट करने के मामले में गठित कमेटी के सदस्य एसडीएम डॉ. निर्मल नागर व एसीपी गोरखपाल ने प्लॉजा के अधिकारियों को पूरा रिकॉर्ड नहीं लाने पर जमकर लताड़ लगाई। उन्हें सोमवार को पूरा रिकॉर्ड लेकर आने के आदेश दिए हैं।
शुक्रवार को टोल प्लॉजा अधिकारी एसडीएम डॉ. निर्मल नागर व एसीसी गोरखपाल राणा के सामने पेश हुए। जब उनसे रिकॉर्ड मांगा गया तो वह अधूरा मिला। इस पर एसडीएम ने उनको लताड़ते हुए शाम पांच बजे तक पूरे रिकॉर्ड के साथ उपस्थित होने के आदेश दिए। जिस पर टोल अधिकारी शाम पांच बजे से पहले पूरा रिकॉर्ड एकत्रित करने के लिए भागते रहे, लेकिन नहीं कर सके। इसके बाद वह फिर से एसडीएम व एसीपी के सामने प्रस्तुत हुए। रिकॉर्ड पूरा न कर पाने की वजह से कमेटी ने टोल अधिकारियों को सोमवार को फिर से पूरे रिकॉर्ड के साथ पहुंचने के आदेश दिए हैं।
गठित कमेटी ने टोल अधिकारियों को अपने कार्यालय में बुलाकर मारपीट के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही जांच के लिए टोल की सीसीटीवी फुटेज, महिला से मारपीट में शामिल टोल कर्मियों की जानकारी, टोल पर मौजूद सभी कर्मचारियों की डिटेल, उनकी पुलिस वेरिफिकेशन, मेडिकल सर्टिफिकेट, शैक्षणिक संबंधित दस्तावेज व मारपीट के मामले में अब टोल कर्मियों के खिलाफ कितने मामले में दर्ज यह भी जानकारी मांगी थी।