फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Told OTP, no link came, yet 37 thousand came out of the account

सोनीपत: ओटीपी बताया न कोई लिंक आया फिर भी खाते से निकले 37 हजार

Thu, 09 Feb 2023 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 09 Feb 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Told OTP, no link came, yet 37 thousand came out of the account
सोनीपत। श्रीनगर कॉलोनी निवासी युवक के खाते से साइबर अपराधियों ने 37 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सेल व सेक्टर-27 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने धोखाधड़ी व चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

श्रीनगर कॉलोनी निवासी तरुण ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उनका बैंक खाता विवेकानंद चौक स्थित एसबीआई में है। किसी ने उनके खाते से गूगल-पे के माध्यम से 37 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। यह राशि तीन बार में ट्रांसफर की गई है। ठगी की जानकारी होने पर उन्होंने इसकी शिकायत साइबर सेल में दी। अब उन्होंने मामले से सेक्टर-27 थाना पुलिस को अवगत कराया। उन्हें शक है कि किसी ने उनके मोबाइल को हैक कर नकदी निकाली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस खाता नंबर के आधार पर साइबर ठगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed