फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Today the city government will get a head, observers will keep an eye on it

Sonipat News: आज मिलेगा शहर की सरकार को मुखिया, ऑब्जर्वर रखेंगे निगरानी

Wed, 12 Mar 2025 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Today the city government will get a head, observers will keep an eye on it
फोटो :38: सोनीपत के खरखौदा स्थित कन्या महाविद्यालय में मतगणना केंद्र पर जांच करने पहुंचे एसडीएम
सोनीपत। नगर निगम सोनीपत में मेयर उप-चुनाव व खरखौदा नगर पालिका चुनाव की मतगणना के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। उप चुनाव में सोनीपत नगर निगम को 9 माह के लिए मेयर मिल जाएगा। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बिट्स कॉलेज मोहाना में बनाए गए मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया और सुरक्षा, स्टाफ, सीसीटीवी, संचार व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


बुधवार को सोनीपत के मोहाना स्थित बिट्स कॉलेज में मेयर उप-चुनाव व राजकीय कन्या महाविद्यालय खरखौदा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना होगी। केंद्रों पर सीसीटीवी कवरेज, काउंटिंग स्टाफ, वीवीपैट टेबल, बिजली-पानी की उचित व्यवस्था की गई है। उपायुक्त ने कहा कि सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत मेयर उप-चुनाव के लिए 20 टेबल और एक आरओ टेबल व खरखौदा नगर पालिका चुनाव के लिए 8 टेबल और एक आरओ टेबल निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त छह टेबल रिजर्व रखी गई हैं।
विज्ञापन




खरखौदा नपा में छह राउंड में पूरी होगी मतगणना

खरखौदा नगरपालिका चुनाव में 45 ईवीएम मशीनों का उपयोग हुआ, जिनमें 22 पार्षद पद व 23 चेयरमैन पद के लिए थीं। 12,179 मत पार्षद पद और 12,543 मत चेयरमैन पद के लिए डाले गए। एसडीएम डॉ. निर्मल नागर ने मतगणना से पहले कर्मचारियों की बैठक लेकर पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुल छह राउंड होंगे। पहले तीन राउंड पार्षदों के लिए और बाकी तीन राउंड चेयरमैन पद के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पहला राउंड :
4,539 वोटों की गिनती होगी, जिसमें वार्ड 2, 7, 8 का परिणाम और वार्ड 1, 3, 4, 5, 6 के आधे वोट गिने जाएंगे।

-दूसरा राउंड :
3,856 वोटों की गिनती होगी, जिसमें वार्ड 10, 11, 13, 14, 16 के परिणाम और वार्ड 15 के आधे वोट गिने जाएंगे।

-तीसरा राउंड :
3,784 वोटों की गिनती होगी, जिसमें वार्ड 1, 3, 4, 5, 6 और 15 सहित सभी पार्षदों का रिजल्ट घोषित होगा।

-चेयरमैन पद के लिए पहले राउंड में 4,539, दूसरे में 4,220 और तीसरे में 3,784 वोट गिने जाएंगे।



ये हैं मैदान में

मेयर उपचुनाव के लिए भाजपा के राजीव जैन, कांग्रेस के कमल दिवान, बसपा के मास्टर धर्मबीर, आम आदमी पार्टी के डॉ. कमलेश सैनी व निर्दलीय रमेश खत्री की किस्मत का फैसला आज होगा। राजीव जैन व कमल दिवान के बीच मुख्य मुकाबला है। वहीं, खरखौदा में चेयरमैन के लिए 4 तो 16 वार्डों के पार्षदों के लिए 43 प्रत्याशी मैदान में हैं। नपा चेयरमैन के लिए भाजपा से हीरालाल के अलावा आजाद उम्मीदवार के रूप में मैक्सीन ठेकेदार, ममता सैनी मेहरा, किरण के भाग्य का भी फैसला होगा।

फोटो :38: सोनीपत के खरखौदा स्थित कन्या महाविद्यालय में मतगणना केंद्र पर जांच करने पहुंचे एसडीएम

फोटो :38: सोनीपत के खरखौदा स्थित कन्या महाविद्यालय में मतगणना केंद्र पर जांच करने पहुंचे एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed