फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Today is the last date for registration for admission to the first year of postgraduate study.

Sonipat News: स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पंजीकरण की आज अंतिम तिथि

Mon, 29 Jul 2024 10:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Jul 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
Today is the last date for registration for admission to the first year of postgraduate study.

विज्ञापन
सोनीपत। महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए पंजीकरण करवाने का मंगलवार को अंतिम दिन रहेगा। विद्यार्थी पंजीकरण करवाते हुए दाखिला प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने महाविद्यालयों की मांग पर पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जुलाई कर दिया था। इससे पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित की गई थी। पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाने के साथ ही दाखिले के शेड्यूल में भी बदलाव किया है।
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में पंजीकरण करने की अंतिम तिथि को बढ़ाने के साथ ही शेड्यूल में बदलाव किया था। हालांकि, अभी तक पहली वरीयता सूची जारी करने की तिथि निर्धारित नहीं की है। संभावना है कि 01 अगस्त को पहली वरीयता सूची जारी की जा सकती है। दूसरे चरण में फिजिकल काउंसिलिंग 5 अगस्त को की जाएगी। पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न होने के बाद दाखिले की दौड़ शुरू की जाएगी। पहली सूची में दाखिले से वंचित विद्यार्थी 05 अगस्त को होने वाली ओपन काउंसिलिंग में शामिल होकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

यह रहेगा आगामी शेड्यूल
-पंजीकरण की अंतिम तिथि : 30 जुलाई
-दस्तावेजों के सत्यापन की अंतिम तिथि : 31 जुलाई
-पहली वरीयता सूची जारी : 01 अगस्त (संभावित)
-फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि : 04 अगस्त
-दाखिले से वंचित विद्यार्थियों की काउंसिलिंग : 05 अगस्त
-सीटें रिक्त रहने पर दोबारा खुलेगा पोर्टल : 06 अगस्त
-100 रुपये विलंब शुल्क सहित ओपन काउंसिलिंग : 07 से 13 अगस्त
-100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क सहित ओपन काउंसिलिंग : 14 से 23 अगस्त
वर्जन

महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम में फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिला लेने का मंगलवार को अंतिम दिन रहेगा। वहीं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में पंजीकरण करवाने का भी अंतिम दिन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रो. दिनेश मदान, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed