{"_id":"62ae19cf3b9811760b2948f4","slug":"today-90-thousand-voters-will-decide-the-fate-of-206-candidates-sonipat-news-rtk649939155","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 90 हजार मतदाता करेंगे 206 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 90 हजार मतदाता करेंगे 206 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
विज्ञापन
सोनीपत। निकाय चुनाव के दौरान शहर के मतदाताओं को चेयरमैन व पार्षद चुनने का इंतजार खत्म हो गया है। रविवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। गोहाना नगर परिषद, गन्नौर व कुंडली नगर पालिका में चुनाव 102 बूथों पर होगा। गोहाना में 51, गन्नौर में 35 व कुंडली में 16 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान कुल 90365 मतदाता 206 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें गोहाना नगर परिषद में 46950, कुंडली नगरपालिका में 10783 व गन्नौर नगरपालिका में 32632 मतदाता शामिल होंगे। प्रशासन की तरफ से सभी मतदान केंद्रों पर पानी, शौचालय व अन्य सुविधाओं का प्रबंध किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ललित सिवाच ने बताया कि 19 जून को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा और शाम 6 बजे तक मतदाता वोट डाल सकेंगे। शाम छह बजे मतदान खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टियां गोहाना में कन्या महाविद्यालय बड़ौता, गन्नौर में जैन कॉलेज व कुंडली के एचएसआईआईडीसी कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) व अन्य सामग्री जमा कराएंगी। निकाय चुनाव के लिए 22 जून को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। गोहाना नगर परिषद के लिए कन्या महाविद्यालय बड़ौता, गन्नौर नगर पालिका के लिए जैन कॉलेज व कुंडली नगर पालिका के लिए एचएसआईआईडीसी कार्यालय में मतगणना केंद्र स्थापित किया गया। उसी दिन दोपहर बाद गोहाना गन्नौर व कुंडली की जनता को नए चेयरमैन व पार्षद मिलेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी सिवाच ने कहा कि सभी मतदाता पूरी निर्भीकता व शांति के साथ अपने मत का प्रयोग करें। प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान करके प्रजातंत्र को मजबूत बनाने में भागीदार बनें। उन्होंने निकाय क्षेत्र के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए मताधिकार का उचित प्रयोग करने से आप सब सहभागी बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि संविधान में वर्णित अधिकारों में मताधिकार का विशेष महत्व है। मताधिकार हम सबको देश का एक जिम्मेदार नागरिक होने का अहसास कराता है। ऐसे में इस बार अपना वोट तो डाले साथ ही अन्य मतदाताओं को मताधिकार के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करें।
चेयरमैन पर 24 और पार्षद के लिए 182 प्रत्याशी हैं मैदान में
निकाय चुनाव में कुछ 206 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इसमें चेयरमैन पद पर 206 और पार्षद पद पर 182 प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं गन्नौर में चेयरमैन पद के लिए आठ और पार्षद के लिए 51, कुं डली में चेयरमैन पद पर 5 और पार्षद पद पर 48, जबकि गोहाना में चेयरमैन के लिए 11 और पार्षद के लिए 83 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।