{"_id":"65cd018eaa6b113ea0068cec","slug":"to-have-darshan-of-god-one-has-to-become-a-devotee-like-bharat-sonipat-news-c-197-1-snp1003-113832-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भगवान के दर्शन करने के लिए भरत जैसा भक्त बनना पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भगवान के दर्शन करने के लिए भरत जैसा भक्त बनना पड़ेगा
Wed, 14 Feb 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। श्री सनातन धर्म सभा की ओर से मोहल्ला कलां स्थित दुर्गा मंदिर में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक राजीव शास्त्री ने पांचवें दिन भगवान शिव व माता सती के जीवन चरित्र का सुंदर वर्णन कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। कथावाचक ने कहा कि भगवान के दर्शन करने के लिए मनुष्य को भरत जैसा भक्त बनना पड़ेगा। उन्हें देखने के लिए संत जैसी दृष्टि चाहिए। भगवान केवल भाव के भूखे होते हैं। उन्हें सोने चांदी व पैसों से नहीं खरीदा जा सकता। भगवान को पाने के लिए सच्ची भक्ति की जरूरत होती है। साथ ही उन्होंने श्री राम कथा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कथा को सुनने से अलौकिक ज्ञान व ईश्वरीय सौंदर्य की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि असत्य पर सत्य की जीत राम का आदर्श है सत्य की राह पर चलते हुए राम ने शूरवीर रावण पर विजय प्राप्त की।
विज्ञापन