Hindi News
›
Haryana
›
Sonipat News
›
To end the 15-year drought, workers will have to be deployed from today itself: Tapan Kumar Das
{"_id":"66b92e9f4e541f6df50306f4","slug":"to-end-the-15-year-drought-workers-will-have-to-be-deployed-from-today-itself-tapan-kumar-das-sonipat-news-c-197-1-snp1002-122848-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 साल का सूखा खत्म करने के लिए आज से ही उतारने होंगे कार्यकर्ता : टपन कुमार दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 साल का सूखा खत्म करने के लिए आज से ही उतारने होंगे कार्यकर्ता : टपन कुमार दास
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते टपन कुमार दास दाएं से तीसरे।
Link Copied
खरखौदा। भाजपा के खरखौदा हलके के कार्यकर्ताओं के साथ शहर की सैनी चौपाल में विचार-विमर्श करने के लिए पहुंचे भाजपा एनालिसिस टीम के सदस्य टपन कुमार दास ने हलके की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हर भाजपा कार्यकर्ता को मजबूती के साथ आज से ही चुनाव में उतरना होगा। अगर हम आज से अपना बूथ स्तर पर चुनाव जिम्मेदारी के साथ लड़ेंगे तो हमें खरखौदा हलके में 15 साल का सूखा खत्म करने से कोई रोक नहीं सकेगा। हम खरखौदा में भी कमल खिला देंगे। भाजपा नेता प्रीतम खोखर ने कहा कि अगर खरखौदा में भाजपा को कमल खिलाना है तो हमें एकजुट होना होगा। भाजपा किसी के भी हाथ में कमल दे, हमें तन-मन और धन के साथ उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव लड़ना है, ताकि हमारी भारी जीत खरखौदा हलके से हो सके। इस दौरान गुलशन ठेकेदार, जोगिंद्र, जयप्रकाश, महाबीर, सूबेदार सूरत सिंह, कृष्ण, मंडल अध्यक्ष लख्मी दत्त, दिनेश, सतेंद्र, नरेंद्र, अत्तर सिंह, जिले सिंह, रामबीर ठेकेदार, सुंदर, जगदीश जांगड़ा, सुनीता दहिया, जयसिंह सैनी, भूपेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।