फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   To avenge his brother's murder, the young man was shot dead by 13 bullets

भाई की हत्या का बदला लेने के लिए युवक की 13 गोलियां मारकर हत्या

Tue, 01 Jun 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
To avenge his brother's murder, the young man was shot dead by 13 bullets
गांव कुमासपुर में भाई की हत्या का बदला लेने के लिए बाइक सवार हमलावरों ने सरकारी स्कूल में बैठे युवक की ताबड़तोड़ 13 गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। मृतक के पिता ने गांव के युवक व उसके ममेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है। मृतक युवक पर भी हत्या समेत सात मामले दर्ज हैं और कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर आया था।
विज्ञापन

गांव कुमासपुर के रहने जगबीर ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा बेटा सौरभ (21) सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव के सरकारी स्कूल में गया था। वहां पर वह गांव के मोहित और संजीत के साथ आंगनबाड़ी केंद्र के कमरे के सामने बैठा था। इसी दौरान वह स्कूल के पास से गांव स्थित फायर ब्रिगेड की कंपनी में जा रहा था। उसे स्कूल के पास गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उसने गेट के अंदर जाकर देखा तो बाइक सवार दो युवक हाथ में पिस्तौल लेकर भाग रहे थे। उनके उनके गांव का मंदीप व दूसरा उसका ममेरा भाई था। वे दोनों स्कूल से भाग गए। उसने अंदर जाकर देखा तो उसका बेटा सौरभ वहां बरामदे में पड़ा था। उसकी गोलियां मारकर हत्या की गई थी। जगबीर ने बताया कि मंदीप के भाई संदीप की पानीपत के समालखा थाना क्षेत्र में हत्या हुई थी। उसमें उसका बेटा सौरभ भी नामजद था। वह कुछ दिन पहले ही जमानत पर आया था। इसे लेकर ही मंदीप उसके बेटे से रंजिश रखता था। जिसके चलते उसके बेटे ही हत्या मंदीप व अन्य ने की है। हत्या की सूचना के बाद डीएसपी विपिन कादियान, मुरथल थाना प्रभारी अरुण कुमार, सीआईए प्रभारी रविंद्र व सीआईए-2 प्रभारी अनिल कुमार की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। युवक को करीब 13 गोलियां मारी गई हैं। पुलिस ने मौके से 11 खोल और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने जगबीर के बयान पर मंदीप व उसके ममेरे भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बचने के लिए भागा सौरभ, पीछा कर मारीं गोलियां
सौरभ सुबह आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर बैठा था। हमलावरों ने उसे वहीं पर गोलियां मार दीं। उसके बाद वह दूसरे बरामदे की तरफ भागा। हमलावरों ने पीछा कर उस पर फिर से गोलियां बरसा दीं। पुलिस ने पहले बरामदे से गोलियों के चार खोल और छह सिक्के बरामद किए हैं। वहीं दूसरे बरामदे से सात खोल व दो कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले जमानत पर आया था सौरभ
पुलिस जांच में सामने आया है कि सौरभ पर सात मुकदमे दर्ज थे। हत्या के मामले में वह करीब डेढ़ माह पहले ही जमानत पर आया था। वह सुबह गांव के स्कूल में पहुंचा तो रंजिश में उसकी हत्या कर दी गई।
इन मामलों में रहा नामजद
: मार्च 2018 में राई थाने में मारपीट व धमकी देने का मुकदमा।
: मार्च 2018 में राई थाने में ही साथियों संग मिलकर मारपीट करने का मुकदमा।
: सितंबर 2018 मुरथल थाने में मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ।
: 6 मई 2019 को समालखा थाना क्षेत्र में अपने गांव के संदीप की हत्या के मामले में नामजद।
: 1 अगस्त, 2020 को ओमेक्स सिटी के फ्लैट में दंपती को गोली मारकर घायल किया, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ।
: 25 दिसंबर 2020 को राई थाना पुलिस ने अवैध हथियार के मामले में गिरफ्तार किया।
: सौरभ के खिलाफ एक मुकदमा वर्ष 2014 में उसके नाबालिग रहते दर्ज हुआ था।
एक्स-रे मशीन नहीं, खानपुर में कराया जाएगा पोस्टमार्टम
सौरभ के शव का सोमवार को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। एक्स-रे मशीन में खराबी के चलते उसके शव को महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया गया। अब मंगलवार को खानपुर में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
संदीप की हत्या के बाद परिजनों ने जीटी रोड किया था जाम
समालखा थाना क्षेत्र में संदीप की हत्या के बाद उसके परिजनों ने तब लोसुपा-बसपा प्रत्याशी राजबाला के नेतृत्व में जीटी रोड पर जाम लगाकर रोष जताया था। उस दौरान हाईवे पर काफी हंगामा हुआ था। यहां तक कि पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा था। इसके बाद ही जाम लगाए लोगों को जबरन हटाया जा सका था। अब संदीप के भाई मंदीप पर सौरभ की हत्या का आरोप लगा है।
सरकारी स्कूल के बाहर हो चुकी पीटीआई की हत्या
गांव कुमासपुर का सरकारी स्कूल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। स्कूल के अंदर सौरभ की हत्या से पहले 23 अक्तूबर 2015 को गांव के सरकारी स्कूल के बाहर फिरनी पर स्कूल के पीटीआई दिल्ली के अलीपुर निवासी निरंजन की 10 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वह हत्याकांड लोगों के जेहन में फिर से ताजा हो गया।

वर्जन
गांव कुमासपुर के सरकारी स्कूल में युवक की 10 से अधिक गोलियां मारकर हत्या की गई है। युवक के पिता ने गांव के युवक व अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम खानपुर में कराया जाएगा। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
- अरुण कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed