{"_id":"64457a9f6ff28dc838071278","slug":"tm-assaulted-at-toll-plaza-rs-750-missing-from-pocket-sonipat-news-c-17-1-131353-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: टोल प्लाजा पर टीएम से मारपीट, जेब से 750 रुपये गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: टोल प्लाजा पर टीएम से मारपीट, जेब से 750 रुपये गायब
Mon, 24 Apr 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
राई। गांव भिगान स्थित मुरथल टोल प्लाजा की आपातकालीन लेने से स्कॉर्पियो निकालने के लिए युवकों ने टीएम से मारपीट की। इस दौरान उन्हें बचाने आए साथी कर्मी पर युवकों ने धारदार हथियार से हमला किया। झगड़े के दौरान युवक के 750 रुपये भी गुम हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव चिरास्मी निवासी साहिल पांचाल ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह भिगान स्थित मुरथल टोल प्लाजा पर टीएम हैं। वह रात 10 बजे आपातकालीन लेन पर ड्यूटी दे रहे थे। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो सवार आए और आपातकालीन लेने का बैरिकेड हटाने के लिए कहा। वह स्वयं को स्थानीय बता रहे थे। उन्होंने लड़सौली गांव के टिंकू के नाम एक पहचान पत्र भी दिखाया। जब उन्होंने कहा कि यह आपातकालीन लेन है तो वह गुस्सा हो गए और हमला कर दिया। तीनों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। युवकों को हमला करता देख उनके सहकर्मी प्रवीन बचाने के लिए आए तो उनके हाथ पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इस दौरान उनकी जेब से 750 रुपये गायब हो गए। हमलावर जाते हुए पुलिस में शिकायत देने पर धमकी दी। पुलिस ने साहिल के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।