फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tiranga Yatra taken out on completion of 75 years of Republic Day, gave the message of patriotism

Sonipat News: गणतंत्र दिवस के 75 साल पूरे होने पर निकाली तिरंगा यात्रा, दिया देशभक्ति का संदेश

Sun, 26 Jan 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 26 Jan 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out on completion of 75 years of Republic Day, gave the message of patriotism
फोटो 16: सोनीपत शहर में निकाली गई यात्रा के दौरान देशभ​क्ति गीतों पर झूमते युवा। संवाद
सोनीपत। गणतंत्र दिवस के 75 साल पूरे होने पर सेफ इंडिया फाउंडेशन की ओर से शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के जरिए देशभक्ति का संदेश दिया गया। यह यात्रा सुभाष चौक से शुरू हुई। सबसे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा कच्चे क्वार्टर, मॉडल टाउन, ओल्ड डीसी रोड, मामा भांजा चौक, बस अड्डा, गीता भवन चौक, पुरखास अड्डा, शनि मंदिर, छोटूराम चौक, तिरंगा चौक, गोहाना रोड आरओबी होते हुए वापस गीता भवन चौक से रेलवे रोड पर संपन्न हुई। सेफ इंडिया फाउंडेशन के प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि तिरंगा यात्रा में आमजन ने शहीदों के शौर्य व बलिदान को याद किया। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि युवा ही समाज को सही दिशा देता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा समाज व राष्ट्र के निर्माण में लगानी चाहिए। तिरंगा हमारा आन-बान और शान का प्रतीक है। भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने कहा कि तिरंगा देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। तिरंगे के सम्मान को लेकर हमें हर कुर्बानी देने को तैयार रहना चाहिए। इस दौरान चेयरमैन वाईके त्यागी, अधिवक्ता अरविंद मित्तल, सतीश माथुर, सोनीपत समाज पंचायत के सह संयोजक अशोक खत्री, अमित शर्मा, सोनीपत नगर सुधार मंच के सरदार मोहन सिंह मनोचा, रवींद्र सरोहा, विपुल कुच्छल, मंजीत तिहाड़, प्रवीण गोयल, नरेंद्र भारतीय, प्रेम गौतम, बलराज वशिष्ठ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed