फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tiger Shroff firing case, Accused Rehan is a resident of Sonipat

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के आरोपी रेहान की पूरी कुंडली: पिता से दूरी, 9वीं में छोड़ी पढ़ाई; पहले भी जेल जा चुका

Mon, 19 Oct 2026 02:10 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 19 Oct 2026 02:10 PM IST
सार

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में पकड़े गए आरोपी रेहान ने नौवीं कक्षा में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और उसके बाद अपराध की दुनिया में कदम रखा था। वह 19 अगस्त को गोहाना में अवैध हथियार रखने के मामले में पकड़ा गया था। रेहान अपने पिता से 12 साल पहले दूर हो गया था। 

विज्ञापन
Tiger Shroff firing case, Accused Rehan is a resident of Sonipat
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में सोनीपत कनेक्शन सामने आया है। मामले में गिरफ्तार आरोपी रेहान सोनीपत के गांव देवड़ू का रहने वाला है। रेहान अपनी मां समसीदा और छोटे भाई के साथ गांव देवडू में रहता है। रेहान अपने पिता से 12 साल पहले दूर हो गया था। 

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, रेहान ने नौवीं कक्षा में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और उसके बाद अपराध की दुनिया में कदम रखा था। वह 19 अगस्त को गोहाना में अवैध हथियार रखने के मामले में पकड़ा गया था। रेहान की मां समसिदा एक निजी कंपनी में काम करती है। वह अपने मां और मौसी के साथ अपने मामा के घर रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेहान की मौसी अफसाना ने बताया कि जेल से छूटने के बाद वह वेल्डिंग का काम करता था। घर से वेल्डिंग के काम पर जाने की कह कर गया था। ईद पर वह घर था और ईद मनाकर काम की बात कह कर घर से निकला था। पहले भी हो चुका मुकदमा दर्ज हुआ था। उसे परिवार ने बार बार समझाया। परिवार के मना करने के बाद भी रेहान नहीं माना। अब टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में गिरफ्तार हुआ। मौसी ने बताया कि रेहान की गिरफ्तारी और फायरिंग मामले के उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला
रविवार 18 अक्तूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ। उनकी गाड़ी पर फायरिंग की गई। यह हमला तब हुआ जब अभिनेता फुटबॉल मैच खेलने के बाद अपनी बीएमडब्ल्यू सेडान कार में बैठकर ग्राउंड से घर जाने की तरफ निकल ही रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए हमले के वीडियो में देखने को मिला कि तीन शख्स एक बाइक पर बैठकर आए। उनमें से दो ने नीचे उतरकर टाइगर की गाड़ी पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया था। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed